Maharashtra Election 2024: पसमांदा मुस्लिमों के लिए सक्रिय राष्ट्रवादी संस्था ‘पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ’ ने महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सपोर्ट करने का ऐलान किया है. संस्था के मुख्य संरक्षक एवं विस्तारक इरफान अहमद ने खुद इसकी जानकारी मीडिया को दी.
इरफान अहमद ने सोमवार को कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुंबई महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार को पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ पंजीकृत की तरफ से समर्थन देने का फैसला लिया है. हम चाहते हैं कि पसमांदा मुस्लिम सभी बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें.”
पत्रकार वार्ता के दौरान इरफान अहमद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से देश के समूचे पसमांदा मुस्लिम समाज का भला हो रहा है. उनकी योजनाओं के कारण पसमांदा मुस्लिम समाज का उत्थान हुआ है. अन्यथा इससे पहले कांग्रेस ने पसमांदा मुस्लिम समाज को पिछले 60-65 वर्षों में खूब गुमराह किया. हमारा वोट हासिल करके सत्ता पाई, लेकिन हमारे समाज को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा.
इरफान अहमद ने कहा, “2014 से देश में मोदी सरकार की योजनाओं से चौमुखी विकास हुआ है. साथ ही महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार ने मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं और पसमांदा मुस्लिम समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है.”
उन्होंने कहा कि इसलिए हमने पसमांदा मुस्लिम समाज के मध्य जाकर बांद्रा वेस्ट से भाजपा के प्रत्याशी आशीष शेलार के पक्ष में वोट करने की अपील की है.
बताते चलें कि महाराष्ट्र में पसमांदा मुस्लिम समुदाय अच्छी खासी तादाद में है. ‘पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ’ का दावा है कि इस राज्य में पसमांदा मुस्लिम कुल मुस्लिम आबादी के 80% हैं, और इस बार वे सब बीजेपी को वोट देंगे.
आज हुई पत्रकार वार्ता में महाराष्ट्र प्रभारी एवं भाजापा में विभिन्न पदों पर एवं सरकार में रहे पूर्व मंत्री हाजी हैदर आज़म, राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी और संस्था के प्रवक्ता राज़िक फ़र्शीवाला क़ुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही.
– भारत एक्सप्रेस
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…