देश

सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की सुनवाइयों का सीधा प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग शुरू

Supreme Court Hearing Live Streaming: सुप्रीम कोर्ट आज से अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पास जल्द ही लाइव-स्ट्रीम करने के लिए अपना प्लेटफॉर्म होने वाला है.सुप्रीम कोर्ट की सीधी कार्यवाही का सीधा प्रसारण देश में पहली बार किया जा रहा है.

संविधान पीठ में आज आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई हो चुकी है. वहीं, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सेवाओं के नियंत्रण को लेकर एक मामले की सुनवाई हुई है. इन मामलों की सुनवाई का पहला लाइव टेलीकास्ट किया गया.

लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर आज ही दिन दिया था ऐतिहासिक फैसला

आज से ठीक चार साल पहले 27 सितंबर 2018 को तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने संवैधानिक महत्व के मामलों में महत्वपूर्ण कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट करने का ऐतिहासिक फैसला दिया था. पीठ ने यह बताते हुए फैसला सुनाया था कि ”सूरज की रोशनी सबसे अच्छा कीटाणुनाशक है”.

सीजेआई ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब (YouTube) का इस्तेमाल करने के बजाय शीर्ष अदालत के पास जल्द ही अपना प्लेटफॉर्म होने वाला है. पीठ ने यह बात तब कही जब बीजेपी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य के वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का कॉपीराइट किसी निजी प्लेटफॉर्म को नहीं सौंपा जा सकता है.

जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस जेबी पारदीवाला वाली पीठ को वकील विराग गुप्ता ने कहा कि यूट्यूब ने स्पष्ट रूप से लाइव टेलीकास्ट पर कॉपीराइट की मांग की है. 2018 के एक फैसले का जिक्र करते हुए वकील ने बताया कि इस कोर्ट में दर्ज और प्रसारित सभी सामग्री पर कॉपीराइट केवल इस अदालत के पास होगा. उन्होंने यूट्यूब के इस्तेमाल की शर्तों का भी उल्लेख किया है.

सीजेआई का कहना है कि, ”यह शुरुआती चरण हैं. हमारे पास निश्चित रूप से अपने प्लेटफॉर्म होंगे. हम कॉपीराइट मुद्दे पर ध्यान रखेंगे.”

ऐसे देखें कार्यवाही लाइव

webcast.gov.in/scindia/ के जरिए कोर्ट की सुनवाई देखी जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट यूट्यूब के माध्यम से की जा रही लाइव-स्ट्रीम को बाद में अपने सर्वर पर होस्ट कर सकता है. लाइव स्ट्रीम को लोग अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर देख सकते हैं.

26 अगस्त को पूर्व सीजेआई एनवी रमण के रिटायर होने के दिन पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने एक लाइव टेलीकास्ट पोर्टल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया था. एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ की एक औपचारिक कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

20 seconds ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

8 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

2 hours ago