बड़ी खबर

PFI पर मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा मामला ?

नई दिल्ली- देश में पिछले हफ्ते से एनआईए (NIA) की  पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. आज एक बार फिर से एनआईए देश के 8 राज्यों में  PFI के 25 ठिकानों पर  छापेमारी कर रही है. एनआईए के अधिकारी 8 राज्यों की पुलिस टीम के साथ कॉर्डिनेट करके इलाकों पर दबिश दे रहे है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान एनआईए ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है.पीएफआई पर लगातार हो रही छापमारी पर बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने  एक बड़ा बयान जारी कर दिया है. एक न्यूज चैनल को दिए गए अपने इंटरव्यू में उन्होने कहा कि,  पीएफआई को लेकर  लगातार जो खुलासे हो रहे हैं वह बेहद चौकानें वाले हैं. उन्होने कहा कि,  पीएफआई (PFI) अलकायदा के परछाई के तौर पर काम करती है.

देश के  खिलाफ PFI ने रची साचिश- नकवी

बीजेपीन नेता ने मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने बयान में कहा कि,  पीएफआई लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रच रहा था. वह राष्ट्रविरोधी नीतियों में लिप्त है. पीएफआई की नीतियां मुल्क, मानवता और कुदरत के खिलाफ भी है. धर्म को सुरक्षा कवच बनाकर मुल्क को नुकसान पहुंचाने और देश की तरक्की को ध्वस्त करे का काम कर रहे हैं. इस दौरान नकवी ने कहा कि PFI दुनिया के सबसे मजबूत और बड़े लोकतंत्र देश भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है. ये देश की दुश्मन हैं. इनपरे सख्त कारवाई होनी चाहिए.

बता दें. एनआईए पिछले हफ्ते से लगातार देश के अलग-अलग पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी एक्शन को जारी रखते हुए एनआईए (NIA)  की टीम  मंगवलार की सुबह से राजधानी दिल्ली समेत  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित 8 प्रदेशों में स्थित पीएफआई के 25 ठिकानों पर छापमारी कर रही है. इस छापेमारी में एनआईए के साथ इन 8 राज्यों की पुलिस भी सहयोग कर रही है. इस मामले में  दिल्ली पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

18 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

30 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

35 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

42 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago