पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोहड़ी मनाने के लिए दिल्ली के पास स्थित नारायणा गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होने लोहड़ी की पवित्र अग्नि को प्रज्वलित की और गांव के निवासियों का अभिवादन किया. स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री के साथ इस खास मौके पर लोहड़ी मनाने पर उत्साह साफ तौर पर देखा गया.
पीएम ने इस खास मौके की बातें X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “लोहड़ी का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तरी भारत के लोगों के लिए। यह नवीनीकरण और आशा का प्रतीक है. यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है. आज शाम, मुझे दिल्ली के नारायणा में एक कार्यक्रम में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया.”
सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!
लोहड़ी सिख समुदाय का प्रमुख और बेहद महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व सर्दियों के अंत और फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. लोहड़ी पर लोग अपने घरों में एकत्र होते हैं और घर-परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं.
लोहड़ी के दिन लोग पवित्र अग्नि के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और इसमें गुड़, मक्का, तिल जैसी चीजें अर्पित करते हैं. इस मौके पर पारंपरिक गीत गाए जाते हैं और लोग भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य करते हैं. यह समय आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ करने और एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का भी होता है.
-भारत एक्सप्रेस
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…