देश

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने काटा बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट, जौनपुर से अब कौन होगा प्रत्याशी?

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है. पार्टी ने उनकी जगह पर जौनपुर से मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

श्याम सिंह यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा से कहा कि बसपा ने उन्हें फार्म-बी दे दिया है और वह आज दोपहर को नामांकन करेंगे. उन्होंने इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद दिया. यादव ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में जनहितकारी कार्यों के बल पर फिर से जनता के बीच जा रहे हैं. जौनपुर की जनता बसपा के ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के नारे को आत्मसात करेगी.

जेल में बंद हैं पूर्व सांसद धनंजय सिंह

जौनपुर की एक एमपी/एमएलए अदालत ने बीते 6 मार्च को नमामि गंगा परियोजना के प्रबंधक अभिनव सिंघल के अपहरण और जबरन वसूली के साल 2020 के एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. वह फिलहाल जौनपुर जिला जेल में बंद है. हाल ही में बरेली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था.

छठे चरण में होगा जौनपुर में लोकसभा चुनाव

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गत 27 अप्रैल को सिंह को जमानत दे दी थी, लेकिन जिला अदालत द्वारा सुनाई गई सात साल की कैद की सजा को निलंबित करने या उस पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी. जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है. जौनपुर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में, 25 मई को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago