देश

Bomb Blast in Hooghly: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा; गेंद समझकर बच्चों ने उठा लिया बम, फट गया हाथ में, 1 की मौत, 3 घायल

Bomb Blast in Hooghly West Bengal: सोमवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में बड़ा हादसा होने से एक बच्चे की जान चली गई है और 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक हुगली के पांडुआ में बम ब्लास्ट हुआ है. खबरों के मुताबिक बच्चों ने खेलते वक्त गेंद समझ कर बम को उठा लिया. इसी के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बम बच्चे के हाथ में ही फटा था.

इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान एक बच्चे ने गलती से बॉल समझकर बम हाथ में उठा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम हाथ में ही फटा था और इस दौरान एक साथ खेल रहे कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. एक बच्चे की मौत हो गई है. हालांकि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, जिससे बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां 11 साल के राज विश्वास को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक बच्चे ने अपना हाथ खो दिया है. बम ब्लास्ट के बाद पूरा इलाका दहल गया था और लोग घरों में दुबक गए थे. हुगली में ब्लास्ट ऐसे वक्त पर हुआ है जब यहां कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

भाजपा उम्मीदवार घटनास्थल के लिए हुईं रवाना

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. दो चरणों का चुनाव भी हो चुका है. पश्चिम बंगाल में कई सीटो पर वोटिंग हो चुकी है तो अभी कई पर वोटिंग होनी है. घटना की सूचना मिलने पर पांडुआ हुगली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं हैं. वह यहां पर वर्तमान में सांसद भी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी की रत्ना जे को उन्होंने हराया था. इस बार भी बीजेपी ने हुगली से लॉकेट चटर्जी को टिकट दिया है. हुगली सीट पर 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

59 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago