चुनाव

Kaiserganj: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप

Kaiserganj Lok Sabha Election-2024: पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. गोंडा जिले के तरबगंज थाने में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में करण भूषण को नामजद करते हुए कई अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि उन्होंने अनुमति के बिना वाहनों का काफिला निकाला और उनके समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता और निषेधाज्ञा की सरेआम धज्जियां उड़ाई.

गौरतलब है कि शनिवार (4 अप्रैल) को करण भूषण सिंह का काफिला निकाला गया था. तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसर बाजार में निकाले गए काफिले में समर्थकों ने आतिशबाजी की थी. हालांकि ये भी दावे किए गए थे कि काफिले में गोलियां यानी हर्ष फायरिंग की गई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच बैठा दी थी. फिलहाल डीएम के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने आचार संहिता उल्लंघन और बिना अनुमति काफिला निकालने के मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है.

ये भी पढ़ें: Bomb Blast in Hooghly: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा; गेंद समझकर बच्चों ने उठा लिया बम, फट गया हाथ में, 1 की मौत, 3 घायल

रविवार शाम को दर्ज की गई है रिपोर्ट

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, करण भूषण सिंह के खिलाफ रविवार शाम को करीब 7:00 बजे तरबगंज विधानसभा एफएसटी प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप लगाया गया है कि शनिवार को निकले उनके काफिले में आचार संहिता और निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बेलसर चौराहे पर मल्टी शॉट क्रैकर फोड़े गए थे और बिना अनुमति के दर्जनों वाहनों का काफिला निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया था. यही नहीं इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

मामले की जांच जारी है

तरबगंज सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने इस मामले में मुकदमा लिखे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ बिना अनुमति के काफिला निकालने, स्वागत के दौरान सिलसिलेवार पटाखा दगाने के चलते आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी विवेचना करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago