देश

Lok Sabha Election 2024: ‘I.N.D.I.A.’ में शामिल होने की खबरों को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बताया ‘फेक’, सपा पर इस तरह साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरम चल रही है. तो वहीं राजनीतिक दलों में गठबंधन में शामिल होने का दौर जारी है. हालांकि मायावती पहले ही किसी भी गठबंधन में शामिल न होने की बात कह कर अपने फैसले को स्पष्ट कर चुकी हैं लेकिन फिल भी उनके इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन से हाथ मिलाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं. ताजा मामला सपा नेता रामगोपाल यादव के हवाले से चली एक खबर को लेकर सामने आया है, इस पर मायावती ने सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर को फेक बताया है साथ ही सपा पर हमला भी बोला है.

दरअसल मायावती को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह आने वाले समय में इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन में शामिल हो सकती है. इस खबर को सपा नेता रामगोपाल यादव के हवाले से चलाया जा रहा है, इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान सामने आया है. मायावती ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (एक्स) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि और वायरल खबर को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा है, “सपा नेता रामगोपाल यादव के हवाले से बीएसपी के ’इण्डिया’ गठबंधन में शामिल होने के लिए मुलाकात की न्यूज एक निजी चैनल पर प्रसारित खबर पूरी तरह से गलत, बेबुनियाद व फेक न्यूज है.” इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा है कि, ” बार-बार ऐसी मनगढ़न्त खबरों से मीडिया अपनी इमेज खराब करने पर क्यों तुला है? कहीं ये सब किसी एजेण्डे के तहत तो नहीं?”

ये भी पढ़ें- Siddharthnagar: “बुढ़ौती में दिमाग ठंडा कर खोद के गाड़ दूंगा…हिरण बना दूंगा…”, दुर्गा पूजा पंडाल लगाने को लेकर पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग को धमकाया, वीडियो वायरल

सपा पर बोला हमला

मायावती ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा पर हमला बोला है और कहा है, “मीडिया द्वारा ऐसी अनर्गल खबरों का सपा व उनके नेता द्वारा खंडन नहीं करना क्या यह साबित नहीं करता है कि उस पार्टी की हालत यहां उत्तर प्रदेश में काफी बदहाल है और वे भी उस घृणित राजनीति का हिस्सा हैं जो बीएसपी के खिलाफ लगातार सक्रिय है.” इसी के साथ मायावती ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को सलाह दी है और कहा है कि, ” ऐसी फेक खबरों से पार्टी के लोग सावधान रहें.” बता दें कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सपा ने इंडिया गठबंधन का साथ लिया है. इसी के साथ सपा लगातार दावा कर रही है कि वह पीडीए फॉर्मूला अपनाकर भाजपा को आने वाले चुनाव में सत्ता से हटा देगी, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, जब तक मायावती विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल नहीं होती है तब तक भाजपा का पलड़ा भारी है.

अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

बता दें कि मायावती पहले भी 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है और गठबंधन के सभी दावों पर विराम लगा चुकी हैं. लेकिन बार–बार उनके किसी न किसी गठबंधन में शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि मायावती ये भी कह चुकी हैं कि वह न तो एनडीए गठबंधन में शामिल होंगी और न ही इंडिया गठबंधन में. इससे पहले मुंबई में इंडिया गठबंधन की हुई तीसरी बैठक में भी सपा नेता रामगोपाल यादव ने मायावती पर हमला बोल चुके हैं और कहा था कि, अब भारतीय राजनीति में उनकी प्रासंगिकता खत्म हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago