आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार
Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तीनीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. बुधवार को बीजेपी नेता अपने गांव मुस्तफापुर पुर पहुंचे थे. उन्होंने यहां जातीय जनगणना के आंकड़े पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जानगणना के आंकड़े सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को टुकड़ों में बांटने का काम किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि जब तक नीतीश सीएम हैं तब तक ही जदयू बची है. वो आखिरी कश तक कुर्सी का मजा लेंगे.
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार स्मिता की बात करते हैं लेकिन खुद ही सबको अलग-अलग बांट दिया है. उन्होंने कहा कि साल 2005 में नीतीश मुख्यमंत्री बने तो बिहार दिवस मनाया ताकि लोगों में बिहारीपन जगे. लेकिन नीतीश ने लोगों को मजबूर कर दिया है कि केवल अपने बारे में सोचो. अपनी जाति को देखो कि कितने लोग हो.
आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने शिया समाज, बौद्धिस्ट समाज, जैन समाज का गणना किया ही नहीं वहीं क्रिश्चियन समाज को हरिजन और पिछड़ा वर्ग लिख दिया गया. जो सरासर गलत है. बहुत सारी जातियों को एक जगह जोड़ दिया गया है. बिहार की आबादी बिहार सरकार बता रही है 13 करोड़ 7 लाख है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के आंकड़े सही नहीं है.
आरसीपी सिंह ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी देश भक्ति की बात करते हैं. चांद पर जब हमारा वैज्ञानिक टहलता है तो कौन पूछता है कि तुम किस जाति के हो. लेकिन नीतीश लोगों से उनकी जाति गिनवा रहे हैं. वहीं आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि अगर चिराग हाजीपुर और जमुई से चुनाव लड़ते हैं तो पक्का जीतेंगे.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…