Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Siddharthnagar: “बुढ़ौती में दिमाग ठंडा कर खोद के गाड़ दूंगा…हिरण बना दूंगा…”, दुर्गा पूजा पंडाल लगाने को लेकर पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग को धमकाया, वीडियो वायरल

UP News: ग्रामीणों का आरोप है कि, इस बार ग्राम प्रधान पंडाल नहीं बनवाने देना चाहते हैं. ग्रामीणों ने ये भी बताया कि, इसको लेकर बस्ती में कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है.

वीडियो ग्रैब

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग को इस तरह डांटा कि एक बार फिर से पुलिस मित्र को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. जहां एक ओर यूपी सरकार पुलिसकर्मियों से जनता के साथ अच्छे बर्ताव के साथ पेश आने के निर्देश देती है तो वहीं पुलिसकर्मी अपने व्यवहार और बोलचाल की भाषा में किसी तरह का बदलाव करते नहीं दिख रहे हैं. सिद्धार्थनगर से सामने आए एक ताजा वीडियो ने खाकी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

घटना सिद्धार्थनगर के पथरा थानाक्षेत्र के टिगोड़वा चौराहे से सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां पर दुर्गापूजा पंडाल को लेकर सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई. ये विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और ऐसी भाषा शैली का इस्तेमाल किया कि सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनकी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि पुलिस अधिकारी सुजीत कुमार एक बुजुर्ग को धमकाते हुए कह रहे हैं कि “खोद के गाड़ दूंगा, बुढ़ौती में दिमाग ठंडा कर दूंगा, ज्यादा हवा में न उड़ो, हिरण बना दूंगा…”

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: शहडोल जिले में बीजेपी ने 2 विधायकों की सीट बदली, पार्टी ने इस वजह से लिया फैसला…

ग्राम प्रधान नहीं बनाने देना चाहते हैं पंडाल

पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्थानीय लोग नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर तैयारी कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि बीते 30 सालों से यहीं पर पंडाल स्थापित होते आया है और पूजा की जा रही है. जमीन बंजर (ग्राम समाज) में दर्ज है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार ग्राम प्रधान पंडाल नहीं बनवाने देना चाहते हैं. ग्रामीणों ने ये भी बताया कि इसको लेकर बस्ती में कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. इस बार एसडीएम प्रमोद कुमार दूसरी जगह पर पंडाल को स्थापित करने की बात कह रहे हैं. इसी के साथ कार्यक्रम आयोजकों और पंडाल समिति का कहना है कि अगर कहीं और पंडाल लगाएंगे तो जिसकी जमीन या घर होगा, वो आपत्ति करेगा. इसी वजह से पुरानी जगह पर ही पंडाल स्थापित करने लगे, इसी को लेकर पुलिस अधिकारी भड़क गए और गांव के बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया.

9 अक्टूबर का है मामला

इस पूरी घटना को लेकर ग्रामीणों ने जानकारी दी कि 9 अक्टूबर का ये मामला है. पंडाल लगाने की किसी ने एसडीएम प्रमोद कुमार व डुमरियागंज सर्कल के सीओ सुजीत कुमार को दे दी थी. इस पर वह अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को धमकाने लगे. इस पर एक बुजुर्ग ने पुलिस अधिकारी को समझाते हुए कहा कि 10-15 दिन की ही तो बात है, माता जी की मूर्ति स्थापित कर लेने दीजिए. इस पर सीओ साहब बिगड़ पड़े और बुजुर्ग की उम्र भी नहीं देखी और बहुत ही गलत व्यवहार किया. तो वहीं उनके व्यवहार को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया है.

बुजुर्ग से ये बाते कहीं थीं पुलिस अधिकारी ने

एक ग्रामीण ने पूरी घटना को लेकर मीडिया को जानकारी दी है कि सीओ साहब पांडाल लगाने को लेकर इतना भड़के हुए थे कि गाड़ी से उतरते ही स्थानीय लोगों को हड़काया और फिर बुजुर्ग ने केवल 10-15 दिन की ही बात कही तो और भी भड़क गए और कहने लगे कि भगवान के नाम पर नौटंकी होगी क्या. बुढ़ौती में दिमाग उतना ही खराब करो जितना अच्छा लगे. जितना आदेश दिया है उतना ही आदेश होगा. इसी के साथ आगे सीओ साहब ने कहा कि उससे ज्यादा जो नौटंकी करेगी उसे खोद के गाड़ दूंगा. हवा में न रहा करो. फिर कहने लगे, इनको 5 लाख रुपए में पाबंद करो और दफा 122 लगा दो. दिमाग ठंडा हो जाएगा. यही नहीं, इसके आगे कहा कि हिरण बना दूंगा अभी. हद से बाहर नहीं. बस अब. कई पुस्त सुधर जाएगी. घर खुदवा दूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest