फोटो-सोशल मीडिया
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने रैकेट में शामिल एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है. उसने पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाला बयान दिया है. तो वहीं इस धंधे के मास्टरमाइंड ने खुद को कई नेताओं और अधिकारियों से जुड़ा बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बता दें पुलिस को ये बड़ी सफलता औरैया पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद मिली है. पुलिस के मुताबिक ये सेक्स रैकेट सदर में मंडी के पास बने सूर्या लॉज में काफी दिनों से चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने छापे को लेकर पुलिस टीम गठित की थी और फिर इस लॉज पर रेड डाली, जहां से तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि, इन लोगों के साथ ही एक नाबालिग लड़की भी बरामद की गई है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड रघुराज है. इस सम्बंध में एसपी चारु निगम ने मीडिया को बताया कि, सूचना के आधार पर जब सूर्या नाम के लॉज में दबिश दी गई तो मौके से एक नाबालिग को भी बरामद किया गया. पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि, उसके पिता ने भी साथ बार-बार उसका शोषण किया है और फिर बाद में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया.
इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड रघुराज नाम का एक शख्स है. उसने भी नाबालिग का शोषण किया. तो वहीं लोगों पर धौंस जमाने के लिए अभियुक्त रघुराज ने अपने मोबाइल फोन में कई नेताओं और अधिकारियों के साथ फोटो लगाकर रखी है और खुद को पुलिसकर्मी बताता था. तो वहीं पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और औरैया में सेक्स रैकेट संचालिच कर रहे थे.
एसपी चारु निगम ने मीडिया को बताया कि, पकड़े गए आरोपियों में देवी उर्फ संध्या है जो कि, इटावा जिले की रहने वाली है. तो वहीं मिथलेश औरैया की है और सोनम जालौन निवासी है. वहीं मनोज गुप्ता भी जालौन का रहने वाला है तो वहीं राजीव व रघुराज दोनों औरैया जिले के हैं. फिलहाल पुलिस को अभी तक इन अभियुक्तों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है व इस रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…