देश

NDA प्रत्याशी के तौर पर चिराग पासवान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस!

Chirag Paswan Seat Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है. एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान की सीट भी फाइनल हो गई है. जिसका ऐलान खुद चिराग पासवान ने किया है.

उन्होंने कहा है कि प्रत्याशियों के नामों की चर्चा चल रही है. कुछ नामों का सुझाव संसदीय बोर्ड (बिहार) के द्वारा भेजा गया है. जिस पर भी आपसी विमर्श चल रहा है. चिराग ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के रूप में हाजीपुर से वे खुद चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि बाकी के उम्मीदवारों पर भी जल्द फैसला आएगा.

पशुपति पारस हो सकते हैं गठबंधन में शामिल

दूसरी ओर चिराग के फैसले के बाद अब उनके चाचा पशुपति पारस के दांव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हाजीपुर सीट से पशिपति पारस ने भी दावा ठोका है. हालांकि, उन्होंने इसके बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में अब महागठबंधन यह तय करेगा कि हाजीपुर लोकसभा सीट पशुपति पारस को देता है या नहीं.

जानकारी रहे कि हाजीपुर सीट से ही चिराग के पिता रामविलास पासवान रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज किया था. लेकिन इस बार के लोक सभा चुनाव में इस सीट से चिराग की बारी है.

चिराग पासवान ने मीडिया से और क्या कहा?

लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय संददीय बोर्ड की मीटिंग के बाद वे बिहार के लिए रवाना होंगे. संददीय बोर्ड की बैठक के बारे में बात करते हुए चिराग ने आगे कहा कि कई प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित करने की आवश्यकता है. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार: लोकसभा चुनाव से पहले राजद के ब्रह्मपुर से विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ED की छापेमारी

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चाचा, तो झारखंड में भाभी का पाॅलिटिकल ब्रेकअप, समझें इसके सियासी मायने

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago