ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video ने मंगलवार (19 मार्च) को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ चर्चित Web Series की रिलीज को लेकर इशारा गया किया है. ये वीडियो इस बात का इशारा है कि इन चर्चित वेब सीरीज को लेकर फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है.
प्राइम वीडियो इंडिया द्वारा इस वीडियो को ‘Are You Ready? All Original, All New’ नाम से रिलीज किया गया है, जिसमें करीब 40 वेब सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया है. इसके सामने आने के बाद बहुप्रतीक्षित ‘पंचायत’ वेब सीरीज का तीसरे सीजन की रिलीज के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है.
वीडियो में प्राइम वीडियो ने जल्द रिलीज होने वाली वेब सीरीज की झलक दिखाकर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है. अमेजॉन ने आग में घी डालने का काम किया है, क्योंकि शो के प्रशंसक अपनी पसंदीदा वेब सीरीज की अगली कड़ियों का पिछले कई सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, ‘प्राइम वीडियो के आगामी ओरिजिनल हर किसी के लिए कुछ न कुछ पेश करते हैं, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू में कई वेब सीरीज और फिल्मों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है. रोमांचकारी थ्रिलर और मनोरंजक ड्रामा से लेकर गुदगुदाने वाली कॉमेडी और रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर कहानियों तक, दिलचस्प अनस्क्रिप्टेड शो, युवाओं के लिए आकर्षक कहानियां, हाई-ऑक्टेन एक्शन और आकर्षक संगीत नाटक, सर्वश्रेष्ठ स्थानीय कहानियों को यह स्क्रीन पर लाती है.’
Panchayat सीरीज उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक गांव फुलेरा (Phulera) की कहानी है. यह एक इंजीनियरिंग ग्रैजुएट की जिंदगी का वर्णन करती है, जो बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण शहर से दूर सुदूर फुलेरा में पंचायत सचिव के रूप में अपनी नौकरी शुरू करता है.
सीरीज में गांव के माहौल, वहां की राजनीति, गांववालों की ठसक और भदेसपन के बीच आने वाली चुनौतियों से पंचायत सचिव के पार पाने को मजेदार तरीके से दर्शाया गया है. पंचायत सचिव को पूरा गांव ‘सचिवजी’ के नाम से पुकारता है.
बीते दिनों पंचायत सीरीज को लेकर हुए एक कार्यक्रम में ‘सचिव जी’ यानी जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘कुछ गंभीर मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इन सभी दिलचस्प पात्रों की कहानियां सामने आएंगी और पंचायत सीजन-3 अब तमिल और तेलुगू में उपलब्ध होगी, जिससे देश भर में और भी अधिक प्रशंसकों के लिए दरवाजे खुल जाएंगे.’
पंचायत The Viral Fever प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई है. चंदन कुमार द्वारा लिखे गए इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया था. सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सानविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, श्रीकांत वर्मा और सुनीता राजवार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 8 एपिसोड का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. 8 एपिसोड के साथ दूसरा सीजन 2 साल बाद 18 मई 2022 को रिलीज हुआ था.
पंचायत में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता ने नवंबर 2023 में तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर लेने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी थी. उन्होंने समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह शो के कलाकारों और क्रू के साथ केक काटते हुए नजर आई थीं. वीडियो में रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सानविका, फैसल मलिक भी नजर आए थे.
इसके बाद दिसंबर 2023 में सीजन-3 का पहला लुक भी जारी किया गया था. इसमें सचिवजी बने जितेंद्र कुमार अपनी आइकॉनिक बाइक पर नजर आए थे. एक अन्य तस्वीर में अशोक पाठक (बिनोद) शो में अपने साथियों दुर्गेश कुमार (बनराकस उर्फ भूषण) और बुल्लू कुमार (जिसकी बकरी खो जाती है) के साथ नजर आते हैं. इस तस्वीर पर एक लाइन लिखी होती है, ‘ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी मनुष्य खीख पाता है.’
प्राइम वीडियो द्वारा मंगलवार को जारी वीडियो में पंचायत सीजन-3 के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया है. इसके एक पहले फ्रेम में सचिवजी नजर आते हैं. इसके बाद एक फ्रेम में प्रधानजी, सचिवजी, सचिवजी के असिस्टेंट विकास और गांव के परमेश्वर झंडा फहराने वाले स्टैंड पर बैठे नजर आते हैं. सचिवजी और विकास बांस का डंडा लिए होते हैं, जबकि परमेश्वर दो नाली लिए हुए बैठे हैं.
फिर प्रधानजी की बेटी और सचिवजी एक कार में नजर आते हैं. आगे उप-प्रधान प्रहलाद हंसते हुए दिखते हैं. फिर मंदिर के पास प्रधानजी उनकी पत्नी मंजू देवी, सचिवजी, विकास और उपप्रधानजी खड़े नजर आते हैं और आखिरी फ्रेम में बनराकस यानी भूषण कंधे पर बड़ा हथौड़ा लिए नजर आते हैं.
हालांकि एक सवाल पर सस्पेंस बरकरार है. वह है कि पंचायत सीजन-3 के रिलीज होने की उम्मीद कब कर सकते हैं? इसके मेकर्स ने रिलीज की तारीख को लेकर चुप्पी साधे रखी है. मंगलवार को जारी वीडियो में भी सीजन-3 की रिलीज को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. बस Panchayat : New Season लिखा गया है. हालांकि इस वीडियो के आने बाद ये जरूर तय हो गया है कि इस सीरीज के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…