Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार: लोकसभा चुनाव से पहले राजद के ब्रह्मपुर से विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ED की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार विधायक के रिश्तेदारों एवं करीबियों के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. इस कड़ी में जिला मुख्यालय के जासो में भी जांच टीम पहुंची हुई है.

बक्सर: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर जिले के चक्की से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार की अहले सुबह से ही राजद के ब्रह्मपुर विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा विधायक के आवास को चारों तरफ से सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है.

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार सुबह 4 बजे दर्जनों गाड़ियों के साथ जांच टीम के अधिकारियों ने चक्की में दस्तक दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ सकता (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी ने विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास समेत 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने में जुट गई. सूत्रों की माने तो छापेमारी अभी भी जारी है.

इसे भी पढें: बदायूं डबल मर्डर में हो रहे कई खुलासे, आरोपी ने की थी 5 हजार रुपये कि डिमांड तो बच्चों की मां से मांगी थी चाय, तीसरे बच्चे ने ऐसे बचाई जान

बताया जा रहा है कि विधायक के रिश्तेदारों एवं करीबियों के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. इस कड़ी में जिला मुख्यालय के जासो में भी जांच टीम पहुंची हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital