फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा. निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. वहीं 4 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी आज किया जा सकता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 से 8 चरणों में मतदान सम्पन्न हो सकता है. पहले चरण के चुनाव को लेकर मतदान अप्रैल के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में हो सकता है. तो वहीं मई के दूसरे हफ्ते तक मतदान की प्रक्रिया पूरी होने की सम्भावना जताई जा रही है. वहीं अगर पिछले लोकसभा चुनाव को देखें तो उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव हुआ था.
राजनीतिक दलों ने कसी कमर
राजनीतिक दलों में तारीखों को लेकर बड़ी उत्सुकता है. दूसरी ओर लगातार राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि दूसरी लिस्ट में 72 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा भी कई सीटों पर उम्मदीवारों की घोषणा कर चुकी है. गौरतलब है कि साल 2014 में कुल नौ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे जबकि 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए कुल सात चरणों में मतदान किया गया था और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर बीते लोकसभा चुनाव में सभी 7 चरणों में मतदान हुआ था.
नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार
कल शुक्रवार (15 मार्च) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने गुरुवार (14 मार्च) को दोनों को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था. शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया.
जल्द लागू हो आचार संहिता- अनुराग ठाकुर
ECI द्वारा आज होने वाले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द आचार संहिता लगे और चुनाव हो. हिमाचल की जनता राज्य की सरकार को वोट की चोट देने का इंतजार कर रही है. 15 महीनों में जो इन्होंने वादा-खिलाफी की उसका जवाब देने के लिए जनता तैयार है.”
पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव
मालूम हो कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरण में कराए गए थे. पिछली बार इसको लेकर 10 मार्च को चुनाव आयोग ने डेट की घोषणा की थी. पिछली बार पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. परिणाम 23 मई को आए थे. 2019 में हुए चुनाव के समय देश में 91 करोड़ से अधिक मतदाता थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था. वहीं इस बार भी अधिक से अधिक वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, इसको लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…