मनोरंजन

Murder Mubarak Review: कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का है सारा अली खान की फिल्म, पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का नहीं है कोई तोड़

Murder Mubarak Movie Review: सारा अली खान, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों से सजी ‘मर्डर मुबारक’ 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में मर्डर, रोमांच, सस्पेंस और उन सब के साथ बहुत सारा ह्यूमर का तड़का है जो फिल्म को दिलचस्प और मस्ट वॉच फिल्म बनाता है. फिल्म में कई किरदार से जुड़े कई अनसुलझे राज हैं. अब इस राज को किस तरह पुलिस अधिकारी के रूप में पंकज त्रिपाठी पर्दा उठाते हैं यह देखना खास होगा.

क्या है ‘मर्डर मुबारक’ की कहानी?

मर्डर मुबारक फिल्म की कहानी दिल्ली के द रॉयल क्लब के इर्द गिर्द घूमती है जहाँ पर सिर्फ अमीर लोग ही मेंबर बन सकते हैं. इसी बीच क्लब की दिवाली पार्टी चल रही होती है तभी यहाँ एक शाम शानदार पार्टी के बाद एक मर्डर हो जाता है और इस मामले को सॉल्व करने के लिए ACP भवानी सिंह यानी कि पंकज त्रिपाठी को सौंपा जाता है.

क्लब के प्रेसिडेंट इसे एक हादसा बताकर मामला रफा दफा करना चाहते हैं. लेकिन ACP भवानी सिंह का दिमाग कुछ और कहता है. वो ये साबित करते हैं कि ये मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सोची समझी चाल है. जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती है करोड़पतियों की जिंदगी से जुड़ी सचाई सामने आने लगती है.

कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग?

फिल्म में विजय वर्मा और सारा अली खान ने बेहद अलग तरह के किरदार निभाए हैं. इसके अलावा टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर, डिंपल कपाड़िया और करिश्मा कपूर ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है, लेकिन फिल्म में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है. उनके अनोखे अंदाज और मजेदार तरीके से किरदार को अलग रंग रूप देखने को मिला है, उनके इस अंदाज ने एक बार फिर उन्हें लाइम लाइट में ला दिया है.

ये भी पढ़ें:‘पुष्पा 2’ और ‘कल्कि’ के मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, सामने आई बड़ी वजह

‘मर्डर मुबारक’ का डायरेक्शन

इस फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है, जिन्होंने इसे बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है. दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है और शारदा कार्की जलोटा तथा पूनम शिवदासानी ने सह-प्रोड्यूस किया है. स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को गजल धालीवाल और सुप्रोतिम सेनगुप्ता ने बड़ी बारीकी से तैयार किया है. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है और आपको इसे जरूर देखना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

58 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago