देश

राजयोग या फिर सत्ता खोने का डर! जानें, क्या कहते हैं पीएम मोदी के ग्रह-नक्षत्र

Lok Sabha Election 2024 Narendra Modi Kundli: शनिवार (16 मार्च 2024 को) लोक सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार का चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा. जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. जबकि लोकतंत्र के महापर्व का समापन 1 जून 2024 को होगा. वहीं, मतगणना 4 जून 2024 (मंगलवार) को होगी. ऐसे में क्या नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन पाएंगे? लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की कुंडली क्या कहती है? ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ. संजीव शर्मा से जानिए पूरा विश्लेषण.

लोक सभा चुनाव 2024 और नरेंद्र मोदी की कुंडली?

लग्न कुंडली के अनुसार नरेंद्र मोदी जी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है. इनकी कुंडली के स्वामी मंगल देव हैं. नरेंद्र मोदी की लग्न व जन्म राशि वृश्चिक ही है. इसके आधार पर प्रधानमंत्री मोदी की कुंडली का विश्लेषण जानते हैं.

1. मंगल व चंद्रमा लग्न में स्थित हैं और मंगल देव रोचक नाम का पंच महापुरुष योग बना रहे हैं. चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग भी बन रहा है.

2. मंगल देव छठे व पहले घर के स्वामी हैं व लग्न में बैठे हैं. इसलिए दुश्मन कभी भी इनसे जीत नहीं पाएगा.

3. सप्तमेश शुक्र देव दशम भाव में बैठे हैं. उनके साथ चतुर्थ भाव के स्वामी शनि देव भी दशम भाव में बैठे हैं. यानी न्याय से जुड़ी बातें हमेशा करेंगे.

4. गुरु व शुक्र केंद्र में आमने-सामने बैठे हैं. इसका मतलब जो जैसी भाषा में समझेगा उसको वह वैसे ही समझाएंगे. मतलब, जैसे को तैसा, यह हमेशा जनहित में देश हित में ही कार्य करेंगे.

4. चतुर्थ व दशम भाव को शनि देव प्रभावित कर रहे हैं. इसलिए हमेशा न्याय संगत व तर्कसंगत बातें करेंगे.

5. एकादश भाव में सूर्य व बुध ‘बुधआदित्य’ योग भी बना रहे हैं. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा राजा की तरह रहेंगे. साथ ही देश को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा देंगे.

मंगल ग्रह की महादशा

मई 2023 से मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा 21 अप्रैल 2024 तक चलेगी. मंगल की महादशा 29 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2028 तक रहेगी. इसलिए, मंगल की दशा में भी प्रधानमंत्री मोदी को बहुत लाभ होगा. भारतीय सेना का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ेगा.

रोचक पंच महापुरुष योग के कारण पीएम मोदी की छवि एक निडर नेता की होगी. गुरु की अंतर्दशा के कारण दुनिया के सभी नेता मोदी जी को अपना नेता मानने लगेंगे. दशम भाव में शुक्र के कारण चुनौतियां तो बहुत मिलेंगी लेकिन मोदी जी इन सब पर बृहस्पति के कारण विजय पाएंगे. साल 2028 तक मंगल की महादशा के कारण भारत की सेना पूरे विश्व में एक सम्मानजनक स्थिति में होगी.

पीएम मोदी के लिए लोक सभा चुनाव कैसा रहेगा?

मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा के कारण आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी की भारी विजय होगी. साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. अप्रैल 2024 से जून 2025 तक मोदी जी देश हित में बड़े फैसला करेंगे. जून 2025 से 2026 तक मोदी जी को कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं. जिसमें इन्हें अपने पेट का विशेष ध्यान रखना होगा. कुल मिलाकर नवंबर 2028 तक निशकंटक राजसत्ता का योग है. विपक्ष या दुश्मन कितना भी प्रबल हो लेकिन 2028 अंत तक मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे? कुंडली में शनि की ढैय्या और राहु की दशा; नहीं है कोई राजयोग

एस्ट्रोलॉजर डॉ. संजीव शर्मा

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

5 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

6 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

6 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

7 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

7 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

7 hours ago