खेल

Ranji Trophy 2024: अंशुल कंबोज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने तीसरे भारतीय

Ranji Trophy 2024: हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी की एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया. रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे और प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First Class Cricket) में कुल छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

कंबोज ने यह अद्भुत प्रदर्शन लाहली के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में किया. उन्होंने केरल के खिलाफ मैच 30.1 ओवर में 49 रन देकर सभी 10 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने अपने 19वें प्रथम श्रेणी मैच में 50 विकेट भी पूरे किए.

दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल

कंबोज ने प्रेमांसु चटर्जी (1956, 20 रन देकर 10 विकेट) और प्रदीप सुंदरम (1985, 78 रन देकर 10 विकेट) के बाद रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल की. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, जिम लेकर, अनिल कुंबले और एजाज पटेल ने टेस्ट मैचों में यह कारनामा किया है.

लगातार बेहतरीन फॉर्म में कंबोज

सितंबर में दलीप ट्रॉफी में कंबोज ने 8-69 का प्रदर्शन किया था. पिछले सीजन में उन्होंने हरियाणा के लिए 10 मैचों में 17 विकेट लिए और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन मैचों में दो विकेट लिए. पिछले महीने इमर्जिंग मेन्स एशिया कप में कंबोज ने इंडिया ‘ए’ की तरफ से तीन मैचों में चार विकेट लिए थे.


ये भी पढ़ें- ICC वर्ल्ड कप 2007: गिलक्रिस्ट ने अपने ग्लव्स में ऐसा क्या छुपाया कि रच दिया इतिहास


-भारत एक्सप्रेस

(इनपुट आईएएनएस)

Prashant Rai

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 minute ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago