सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या
हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं. MP/MLA कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने लखनऊ की वजीरगंज पुलिस थाने को मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्या पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है. जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
मिला जानकारी के अनुसार, एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ विवादित बयानों के जांच के आदेश दिए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्या की ओर से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयानों को लेकर रागिनी रस्तोगी ने शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले साल 15 नवंबर को अखबारों में छपे उनके एक बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.
रागिनी रस्तोगी की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विवादित पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि विभिन्न धर्मों के लोग दो हाथ और दो पैर के साथ पैदा हुए हैं. तो एक हिंदू देवी चार हाथों के साथ कैसे पैदा हो सकती है. इसके अलावा शिकायतकर्ता ने स्वामी प्रसाद मौर्या के पिछले बयानों का भी जिक्र किया है. जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक महीने पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी थी. स्वामी प्रसाद मौर्या ने इसी के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था. जिसका नाम उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है.
-भारत एक्सप्रेस
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…
MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…
Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…