देश

कांग्रेस न्याय का लॉलीपॉप दिखाकर जनता के साथ करना चाहती है अन्याय: डॉ.‌ दिनेश शर्मा

महाराष्ट्र भाजपा के चुनाव प्रभारी, राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.‌ दिनेश शर्मा ने कांग्रेस को बहुरूपिया बताते हुए कहा कि वह जनता को न्याय का लॉलीपॉप दिखाकर उसके साथ अन्याय करने की तैयारी में है. जनता से लखपति बनाने व नौकरी देने जैसे तमाम लुभावने वायदे कर उन्हें गुमराह करने के बाद अब वह तुष्टीकरण के पुराने एजेन्डे पर आगे बढ चली है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब के संविधान में दलितों व पिछडों को मिले आरक्षण के हक पर डाका डाल दिया है. पार्टी ने वहां पर दलित व पिछडों के आरक्षण का एक हिस्सा चोर दरवाजे से अल्पसंख्यक के लिए आरक्षित कर दिया है. धार्मिक आधार पर आरक्षण बाबा साहेब के संविधान का अपमान है. कांग्रेस के इस कृत्य पर उसके मित्र दल भी खामोश है तथा ऐसा लगता है कि इस कार्य को उनकी सहमति प्राप्त है.

कांग्रेस को षडयंत्रकारी, भ्रष्टाचारी, और झूठ बोलने में माहिर बताते हुए उन्होने कहा कि उसे मालूम है कि वह सत्ता में आने वाली नहीं है इसलिए ही जनता को तमाम तरह के सब्जबाग दिखाकर गुमराह कर रही है. संविधान का उल्लंघन उसकी फितरत है और वह इस मसले पर भी भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है. इस प्रकरण में भी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत ही कांग्रेस द्वारा चरितार्थ की जा रही है.

ठाणे लोकसभा के सुपर वॉरियर्स एवं चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ.‌ शर्मा ने कहा कि विपक्ष की भेदभावपरक सोंच को पनपने से रोकने के लिए तथा दुनिया में भारत का परचम लहराता रहे इसके लिए नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है. मोदी आज देश के लिए जरूरी है जिससे कि पाकिस्तान जैसे देशों को कडा जवाब दिया जा सके. आज देश पूरी तरह से मोदीमय हो चुका है. चुनाव में विपक्ष का सूपडा साफ होना तय दिख रहा है. यह चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच है.

बीजेपी नेता ने कहा कि कहा कि बाला साहेब की शानदार विरासत को उद्धव ठाकरे ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है. आज वे कांग्रेस और शरद पवार के रंग में रंग कर अपने पुत्र का राजनैतिक भविष्य बचाने की जुगत कर रहे हैं. उनका यह दांव भी काम आने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पालिटिक्स ऑफ परफारमेन्स के दौर में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल, आदित्य और सुप्रिया के लिए कोई जगह नहीं बची है.

उद्धव पर हिन्दुओं का उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके सीएम रहते राज्य में राम मंदिर के शिलान्यास पर खुशी मनाने वालों पर कार्रवाई हुई और हनुमान चालीसा तक पढ़ना मुश्किल हो गया था. राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस की संगत के कारण ही उद्धव के साथी उन्हें छोड गए. जनता भी अब उनका साथ छोड चुकी है और चुनाव परिणाम इस पर आखिरी मुहर की तरह होंगे. शरद पवार के मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं चुनने की अपील को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इस बार जनता उन्हें खारिज करके राजनैतिक वनवास पर भेज देगी.

उनका कहना था कि पूरे देश से एक ही संदेश है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को मतदान का प्रतिशत बढाने का लक्ष्य देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में शानदार परिणाम देने के लिए जाना जाता है. मौसम भले ही खराब हो पर वोट प्रतिशत बढाने के लिए कार्य करें. राज्य में मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी महायुति के लिए खबर अच्छी है. अब जोर विजय के साथ ही विजय के अन्तर को बडा करने पर लगाना होगा. सोशल मीडिया का उपयोग बढाने की सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों का खूब प्रचार किया जाए.

कार्यकर्ताओं को भाजपा के कोर वोटर से लगातार संम्पर्क करने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि लाभार्थी सम्पर्क भी जीत में महत्वपूर्ण है. दूसरी विचारधारा के लोगों से सम्पर्क कर उन्हें पीएम के राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में सहभागी बनने के लिए तैयार करें जिससे कि जीत का अन्तर बडा हो. भाजपा के विचारों का प्रसार ऐसा होना चाहिए कि विरोधियों को बूथ पर बस्ता लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिले. डॉ.‌ शर्मा ने पीएम मोदी की 70 साल से आधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कवच देने की योजना का जमकर प्रचार करने की जरूरत बताई और कहा कि इसका घर घर प्रचार किया जाए.

बीजेपी नेता ने नवी मुंबई, महाराष्ट्र में ठाणे लोकसभा क्षेत्र के एरोली एवं बेलापुर विधानसभा के सुपर वारियर्स व लोकसभा/विधानसभा विस्तारकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर महायुति की महाविजय एवं नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता विनय सहस्त्र बुद्धे, गणेश नाईक, सांसद संजीव नाईक, विधायक संजय केलकर, विधायक मंदा म्हात्रे, संगठन मंत्री हेमंत म्हात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, विधानसभा प्रभारी सागर नाईक, विधानसभा प्रभारी निलेश म्हात्रे, जिलाध्यक्ष संदीप नाईक आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- “अगर लोगों को डराकर चुनाव जीतना चाहती हैं ममता बनर्जी तो ये उनकी भूल है”, JP Nadda का मुख्यमंत्री पर करारा हमला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

26 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago