केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah Edited Video: दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में FIR दर्ज की है. वायरल वीडियो से छेड़छाड़ करने के बाद इसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटी एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
वायरल किए जा रहे वीडियो में अमित शाह को एससी /एसटी या ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म करने की बात कहते हुए दिखाया गया है. जिसपर बीजेपी का कहना है कि गृह मंत्री ने ये कभी नहीं कहा कि आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, बल्कि उन्होंने ये कहा था कि सरकार बनने के बाद मुसलमानों को असंवैधानिक तरीके से दिए जा रहे आरक्षण को हटा दिया जाएगा. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पूरे देश में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी.
बीजेपी के साथ ही गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153/153A/465/469/171G और IT एक्ट की धारा 66C के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस ने गृह मंत्री के एडिडेट वीडियो को लेकर एक्स और फेसबुक को पत्र भी लिखा है.
यह भी पढ़ें- गुजरात-राजस्थान में ‘म्याऊं-म्याऊं’ ड्रग बनाने वाली लैब का भंडाफोड़, 300 करोड़ की ड्रग्स भी पकड़ी गई
बता दें कि रविवार (28 अप्रैल) को झारखंड कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें लिखा था कि अमित शाह का चुनावी भाषण वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनती है तो SC/ST का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…