खेल

स्ट्राइक रेट पर बोले कोहली- ‘लोग चाहे जो कहें, मैं अपने खेल को बेहतर जानता हूं’

Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में धमाल मचा रहे टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने बीच के ओवरों में स्पिनरों के सामने उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार हो रही चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि उन पर सवाल उठाने वालों की तुलना में वह अपने खेल को बेहतर समझते हैं. कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 विकेट से मिली जीत में 44 गेंद में नाबाद 70 रन बनाये. सुनील गावस्कर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंद में 51 रन की उनकी पारी में स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिछले 15 साल से खेलने का कोई कारण है. मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं. मैं इसी तरह से खेलता हूं. लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं.’’ जीत के बावजूद दस मैचों में मात्र तीन जीत के साथ आरसीबी तालिका में सबसे नीचे है. कोहली ने कहा,‘‘हम आत्म सम्मान के लिये खेलना चाहते थे, अपने प्रशंसकों के लिये खेलना चाहते थे. हमें पता है कि टूर्नामेंट में हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले. हमें पता है कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे.’’

शतक जमाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच विल जैक्स ने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा. उन्होंने कहा,‘‘ शानदार महसूस कर रहा हूं. शुरू में दिक्कत हुई लेकिन विराट ने आत्मविश्वास दिया. मोहित शर्मा को खेलने के बाद मैं इत्मीनान से था. कोहली के साथ बल्लेबाजी करके बहुत अच्छा लगा.’’ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा,‘‘हमें बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा. आखिर में यही मायने रखता है कि 20 ओवरों में कितने रन बने. हम बीच के ओवरों में विकेट भी नहीं ले सके जो हमारी ताकत हुआ करती है.’’

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs RCB Highlights: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को उसके घर में दी पटखनी, प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

16 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

17 minutes ago