देश

Lok Sabha Election Date 2024: जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों के लिए इन तारीखों पर होगा चुनाव

Lok Sabha Election Date 2024: आज देश भर में लोकसभा के साथ-साथ कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. इसके साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोकसभा चुनावों की भी घोषणा कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं. यहां पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे. मालूम हो कि पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. इसी के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है. आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्त के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों की घोषणा की है.

जानें कब किस सीट पर होगा मतदान

जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होता तो वहीं, जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को. अनंतनाग और राजौरी सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी तो वहीं श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी. बारामूला सीट पर सबसे आखिर में 20 मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-UP Bypolls 2024 Date: यूपी में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें कब पड़ेंगे किन-किन सीटों पर वोट

3 सीटों पर JKNC ने अकेले ठोकी ताल

जम्मू-कश्मीर में भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोकेगी. भाजपा ने सूबे में रविंदर रैना को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है. तो दूसरी ओर फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस घाटी की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है. तो वहीं महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) कांग्रेस को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल इनके बीच गठबंधन को लेकर अभी बात जारी है.

5 लोकसभा सीटों पर कड़ा होगा मुकाबला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हट गया है. तो वहीं इसके हटने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में 5 लोकसभा सीटें शेष हैं. इन सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) काबिज है तो वहीं 3 सीटों पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKNC) का कब्जा है. 2019 से पहले इसमें लद्दाख भी शामिल था और यह राज्य था. तब यहां 6 लोकसभा सीटें थीं. फिलहाल इस बार भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है. इसको देखते हुए यहां पर भी भाजपा की तैयारी मजबूत रूप से की गई है. जम्मू-कश्मीर में BJP एनडीए गठबंधन के साथ सभी 5 सीटों पर चुनाव मैदान में ताल ठोकेगी. वहीं दूसरी ओर INDIA गठबंधन में शामिल होने के बावजूद JKNC अकेले ही पांचों सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

49 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

59 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

60 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago