देश

क्या अबकी बार कांग्रेस पार्टी बचा पाएगी अपना अस्तित्व? 200 से अधिक सीटों पर भाजपा से सीधी टक्कर

Lok Sabha Elections 2024: लोक सभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार भी सात चरणों में लोक सभा चुनाव19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव होंगे. जबकि, मतों की गिनती 4 जून को की जाएगी. इस बार का लोक सभा चुनाव देश की सबसे पुरानी पार्टी और मौजूदा समय में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिए करो या मरो जैसी स्थिति से कम नहीं है. साल 2014 से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी सिर्फ दहाई आंकड़ों में सिमट कर रह गई है. ऐसे में आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लेकर सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार यह पार्टी अपने दम पर दहाई से सैकड़ा तक पहुंच पाएगी? साथ ही क्या कांग्रेस का अस्तित्व बचा रह पाएगा?

अबकी बार 543 में से 200 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला

इस वक्त देश में 543 में से 200 लोक सभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है. जिसमें से असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और हरियाणा प्रमुख है. वहीं, अगर दक्षिण भारत को छोड़ दिया जाए तो पूर्वोत्तर और उत्तर में कांग्रेस पार्टी बेहद कमजोर हुई है. इन जगहों पर कांग्रेस पार्टी सिर्फ कंकालनुमा बची है. जबकि दूसरी ओर इन राज्यों में बीजेपी का विजयी रथ निर्बाध गति से चल रहा है. हालांकि, दक्षिण भारत में कांग्रेस अब भी मजबूत स्थिति में है. दक्षिण के दो राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है. वहीं, केरल में वह प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका में है.

उत्तर में क्षेत्रीय दलों के सहारे है कांग्रेस

कांग्रेस, तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल है. वहीं, उत्तर भारत में कांग्रेस की स्थित अच्छी नहीं है. उत्तर में कांग्रेस, अधिकतर राज्यों में गठबंधन (क्षेत्रीय दलों के साथ) के सहारे है. बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय दलों के सहारे रेंग रही है. मगर, जहां गठबंधन में कांग्रेस को अधिक सीटें दी गईं, वहां बीजेपी को फायदा हुआ. ऐसे में अगर इस बार लोक सभा चुनाव में भी कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत नहीं करती है, तो उसके अस्तित्व पर गंभीर संकट आ सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री टहलते हुए चले गए थे लाहौर! पढ़ें प्रधानमंत्री बनने का रोचक किस्सा

यह भी पढ़ें: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

Dipesh Thakur

Recent Posts

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

8 seconds ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

9 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

16 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

22 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

22 minutes ago

विकसित भारत @2047 की तैयारी तेज, पीएम मोदी आज करेंगे नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…

24 minutes ago