चुनाव

Lok Sabha Election 2024: मुंबई में आज INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन… अखिलेश को आया बुखार, राहुल के साथ मंच पर दिखेंगे ठाकरे-पवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है. इसी को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी ने पूरे देश में निकाली और अब रविवार को 63 दिन की इस यात्रा का समापन हो गया है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्मारक चैत्य भूमि पर डॉ. बी आर अंबेडकर को राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी और संविधान की प्रस्तावना पढ़ा और यात्रा को सम्पन्न घोषित किया. इस मौके पर उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

इसी खास मौके पर यहां एक रैली का आयोजन हो रहा है, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े दिग्गज शिरकत करते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस रैली में शामिल नहीं हो सकेंगे. खबर है कि उनको बुखार आ गया है और वह इस रैली में शामिल नहीं हो सकेंगे. बता दें कि इंडिया गठबंधन में अखिलेश को भी मजबूत कड़ी माना जाता है. हालांकि रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ ही गठबंधन के तमाम नेता शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

यहां आयोजित होगी रैली

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया को बताया कि मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है. उन्होने जानकारी दी कि रैली में आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी गठबंधन के अन्य सहयोगियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. उन्होंने आगे बताया कि इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार भी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि रैली में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर आगामी चुनाव को लेकर देश के लोगों को संदेश देगी. बता दें कि विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ ये गठबंधन खड़ा किया है और दावा किया है कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे. इसको लेकर राहुल गांधी कई बार पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं.

देश की सत्ता को 6 प्रतिशत लोग कर रहे हैं नियंत्रित

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला. महाराष्ट्र के पालघर के वाडा तालुका में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की 88 प्रतिशत आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदायों से है. बावजूद इसके प्रशासन, न्यायपालिका सहित तमाम क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बहुत कम. राहुल गांधी आगे बोले, देश की सत्ता और संपत्ति को वो लोग नियंत्रित कर रहे हैं जिनकी कुल आबादी 6 प्रतिशत है. इस मौके पर राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

5 minutes ago

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

1 hour ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago