Bhupesh Baghel, ED raid, Chhattisgarh former CM, Chaitanya Baghel, liquor scam, Mahadev betting app, money laundering, Bhilai residence, Adani issue, assembly session, ED investigation.
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है. जिससे माना जा रहा है कि अब उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. भूपेश बघेल के खिलाफ रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में FIR दर्ज की है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल और 21 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत FIR दर्ज की गई है. ये FIR 4 मार्च को EOW ने दर्ज की थी.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 508 करोड़ रुपये महादेव बेटिंग ऐप से लिए थे. इस ऐप को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मिलकर चला रहे थे. भारत में ये ऐप बैन होने के बाद ये दोनों दुबई से इसे ऑपरेट कर रहे हैं. रवि उप्पल को पिछले साल दिसंबर के महीने में दुबई में गिरफ्तार किया गया था.
बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता था. इस ऐप को भारत में बैन कर दिया गया था, लेकिन अन्य देशों में इसे चलाया जा रहा था. छत्तीसगढ़ का सौरव चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल इस ऐप को दुबई में बैठकर चलाकर रहा था. दोनों के खिलाफ भारत में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: भारत के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री टहलते हुए चले गए थे लाहौर! पढ़ें प्रधानमंत्री बनने का रोचक किस्सा
ईडी ने जांच के दौरान पाया है कि महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैंडमिंटन, के अलावा तीन पत्ती और पोकर के अलावा कार्ड गेम खेलने की सुविधा भी देता है. इसके अलावा भारत में होने वाले चुनावों में भी सट्टा लगाने के लिए प्लेटफॉर्म देता है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…