देश

Lok Sabha Election 2024: मुस्लिम समाज को साधने के लिए भाजपा ने बनाया ये बड़ा प्लान, पढ़ें यह विश्लेषण

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार मजबूत प्लान के साथ आगे बढ़ रही है और हर धर्म व समुदाय को साधने में जुटी है. इसी क्रम में मुस्लिम समाज को साधने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है. बता दें कि रणनीति के तहत भाजपा मस्जिदों और मदरसों में उर्दू और अरबी भाषा में चुनाव प्रचार करेगी और इन दोनों भाषाओं को प्रोत्साहित करेगी. इसी के साथ ही मुस्लिम इलाकों में ऊर्दू भाषा में ही “फिर एक बार मोदी सरकार” के पोस्टर लगाए जाएंगे. साथ ही मुस्लिम समाज के बीच ऊर्दू साहित्य वितरित किया जाएगा.

इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी आज से ही अभियान की शुरुआत कर रही है और इसकी जिम्मेदारी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे को सौंपी गई है. बता दें कि इस बार भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया है. इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. मुस्लिम समाज को साधने के लिए भाजपा इस अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ से करने जा रही है.

मन की बात पुस्तक को उर्दू में वितरित करेगी पार्टी

दरगाह हजरत कासिम शाहिद से इस अभियान को शुरू किया जाएगा और मुस्लिम समाज के लोगों में व मदरसों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की पुस्तक को उर्दू भाषा में वितरित किया जाएगा. मालूम हो कि वर्तमान में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य रखा है. अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा लगातार सभी धर्मों, जातियों और समुदाय का समर्थन जुटाने के लिए कार्य कर रही है. हालांकि यूपी सहित देश के तमाम हिस्सों में भाजपा पहले से ही काफ़ी मज़बूत स्थिति में हैं लेकिन फिर भी कई ऐसी सीटें हैं जहां पर मुस्लिम वोटर अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में यूपी में मिशन 80 को साधने के लिए अब भाजपा ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने के लिए रणनीति तैयार की है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: “भतीजे भागे, अब चाचा की हार का अंतर बढ़ाएंगे कार्यकर्ता…” धर्मेंद्र यादव का टिकट कटकर शिवपाल को मिलने पर भाजपा सांसद ने ली चुटकी, किया बड़ा दावा

मुस्लिम समाज का मिल रहा है समर्थन

इस अभियान को लेकर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि, जिस तरह से केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ चल रही है उससे मुस्लिम समाज का भी भाजपा को समर्थन मिल रहा है. इसी कारण पार्टी ने अपनी बात को मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने के लिए अरबी और उर्दू भाषा का इस्तेमाल करने जा रही है. ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश जा सके. इसी के साथ ही इन दोनों भाषाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सकेगा.

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

7 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

7 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

8 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

8 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

8 hours ago