देश

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, पहले छिनी थी सांसदी, अब घर भी छिनेगा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. कोर्ट से दो साल की सजा पाने के बाद लोकसभा की सदस्यता छिन गई. वहीं अब खबर आ रही है कि उन्हें दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, सांसदी जाने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है.

राहुल गांधी की सदस्यता छिनने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया और इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके दिवंगत पिता (पूर्व पीएम राजीव गांधी), मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की जाती है लेकिन, ऐसे लोगों को सदन से बाहर नहीं किया जाता. वहीं प्रियंका गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता को आपराधिक मानहानि मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद नियमानुसार उनकी संसद की सदस्यता निरस्त हुई है.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने कहा- किसी तीसरे देश न भागने दें, करें गिरफ्तार

राहुल गांधी की सदस्यता छिन जाने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. भारतीय युवा कांग्रेस के कई सदस्यों ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देश भर से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और विपक्ष की आवाज को चुप करने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर हमला बोला.

IYC ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के झंडे और सत्यमेव जयते की तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के लिए न्याय की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र ने दिखाया है कि कोई भी मोदी सरकार से बात नहीं कर सकता है या सवाल नहीं कर सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अडानी के बारे में सवाल उठाए थे … इसलिए उन्होंने, उन्हें अयोग्य ठहराकर चुप कराने का प्रयास किया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और सरकार के गलत कामों पर सवाल उठाते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

40 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago