फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
Kolkata Knight Riders
Nitish Rana KKR Captain: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2023 सीजन के लिए नितीश राणा को अपना कप्तान घोषित किया है. फ्रेंचाइजी ने सोमवार, 27 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की. राणा श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जो फिलहाल पीठ की चोट के कारण बाहर हैं और फिलहाल यह नहीं पता है कि वह कब वापसी कर सकते हैं.
बता दें, कई रिपोर्ट्स में पहले भी इस तरह की खबरें आई थी. बताया जा रहा है कि अय्यर अपनी बार-बार होने वाली समस्याओं के कारण पीठ की सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं. अगर सर्जरी होती है, तो अय्यर को उनके ठीक होने की गति के आधार पर कम से कम 4-6 महीने के लिए बाहर रखा जाएगा.
KKR को मिला नया कप्तान
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद केकेआर का नया कप्तान कौन बनेगा, ये सावल काफी समय से चर्चा का विषय था. आीपीएल के आगाज से ठीक चार दिन पहले इस सीजन के लिए कोलकाता का कप्तान नितीश राणा को बनाया गया.
नितीश राणा 2018 से ही केकेआर के साथ जुड़े हुए हैं. अब फ्रेंचाइजी ने भारतीय बल्लेबाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया है. यह पहला मौका होगा जब राणा आईपीएल में किसी टीम की अगुवाई करते हुए नज़र आएंगे. राणा ने पहले बड़े स्तर पर कप्तानी नहीं की है, और यह पहली बार होगा जब वह पूर्णकालिक आधार पर इस कार्यभार को संभालेंगे. राणा केकेआर के बल्लेबाजी क्रम का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं.
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…