देश

Budget Session: अडानी ग्रुप से जुड़े मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर भारी हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी.

लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो कांग्रेस, द्रमुक समेत विपक्षी दलों के सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे. विपक्षी सदस्य अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और उससे संबंधित घटनाक्रम पर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं.

इस बीच, पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए. उन्होंने नारेबाजी कर रहे विपक्ष के सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘कृपया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर (धन्यवाद प्रस्ताव पर) चर्चा होने दीजिए. यह परंपरा और संवैधानिक दायित्व है. सदन को चलाने में सहयोग करें.’’ हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने कुछ ही मिनट बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले आज सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य उक्त मुद्दे पर ही नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए.

हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया. कुछ सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न भी पूछे. इस बीच विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी जारी रही.

इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. बिरला ने यह भी कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी का पहला अभिभाषण है जिस पर धन्यवाद प्रस्ताव है. जनजातीय समुदाय से पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं. क्या हम उन्हें धन्यवाद नहीं देना चाहते?’’ हंगामा नहीं थमने पर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर पांच मिनट पर बिरला ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी.

ये भी पढ़ें: Adani Group Shares: अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

इससे पहले, बृहस्पतिवार को भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा कराने और जेपीसी की मांग करते हुए नारेबाजी की थी जिस वजह से सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

3 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

5 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

14 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

23 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

31 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

34 minutes ago