देश

Viral Video: चलती स्कूटी पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस फरमा रहा था कपल, वीडियो वायरल होने पर ‘रोमियो’ गिरफ्तार

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में चलती स्कूटी पर रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने 23 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की पहचान विक्की शर्मा के रूप में हुई है और उसके साथ वीडियो (Viral Video) में दिखने वाली लड़की नाबालिग है.

हजरतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में धारा 294, 279 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी युवक की स्कूटी को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं. विक्की शर्मा को खिलाफ अश्लीलता फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तारी हुई है.

चलती स्कूटी पर रोमांस करते दिखे लड़का और लड़की

यूपी की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश मार्केट हजरतगंज में एक कपल बीच सड़क पर चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़का एक व्यस्त रोड पर स्कूटी चला रहा है और लड़की उसके आगे यानी उसकी गोद में बैठी है. इतना ही नहीं लड़की लड़के को बार-बार किस करती भी दिख रही है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर आने लगे थे. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और स्कूटी चलाने वाले लड़के की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: Viral: मेरठ में नेशनल हाईवे पर कार में स्टंट का VIDEO वायरल, ठिठुरा देने वाली ठंड में रील बनाते दिखे युवक

एक ओर यूपी में इस वक्त सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है, लेकिन ये वीडियो ट्रैफिक पुलिस का मखौल उड़ा रहा है. बीते दिनों खुद सीएम योगी प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों पर चिंतित दिखे थे. उन्होंने अधिकारियों को सड़का सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश भी दिया था. बावजूद इसके राजधानी लखनऊ में इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

3 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

4 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

39 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago