देश

Punjab: अमृतसर में बवाल…अमृतपाल के समर्थकों ने लहराईं तलवारें और बंदूकें, थाने पर किया कब्जा, कई पुलिसकर्मी घायल

Amritsar: पंजाब के अमृतसर में ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया. इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़ डाले. समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे.

अमृतपाल सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ एक राजनीतिक मकसद से FIR दर्ज की गई. अगर वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा… उन्हें लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते, इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था.

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों के घायल होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है. सच तो यह है कि वह गिरने के बाद घायल हुए. वास्तव में हमारे 10-12 लोगों को चोटें आई हैं. 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए. हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे.

इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था- बोला अमतृपाल

अमृतपाल सिंह ने कहा कि हम खालिस्तान की मांग को बेहद शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं. उसने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि खालिस्तान आंदोलन को नहीं बढ़ने देंगे. मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे. अगर गृह मंत्री ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग करने वालों से यही कहते हैं, तो मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहते हैं.” इसके पहले भी अमृतपाल सिंह ने धमकी देते हुए कहा था, “जो इंदिरा के साथ हुआ वही आपके साथ भी कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: जो इंदिरा गांधी के साथ हुआ वही करेंगे- खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को दी धमकी

पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने बताया कि अभी जो FIR हुई है उसके एवज़ में ये लोग यहां आए और इन्होंने हमें गिरफ्तार व्यक्ति (लवप्रीत तूफान) के बेगुनाही के पर्याप्त सबूत दिए हैं. SIT का गठन किया गया है और वह इस मामले की जांच करेगी. वहीं एसएसपी अमृतसर ने कहा कि लवप्रीत तूफान को छोड़ दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago