देश

UP VidhanSabha: अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले- गोरखपुर में अभी तक नाला नहीं बनवा पाए, कम से कम स्टेडियम ही बनवा देते

UP VidhanSabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण को ‘कट एंड पेस्ट अभिभाषण’ बताते हुए आरोप लगाया कि जिन योजनाओं का उल्लेख किया गया है वह जमीन पर कहीं नजर नहीं आतीं. इस दौरान अखिलेश यादव ने जमकर योगी सरकार पर कटाक्ष किया.

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव के लिए बुधवार को सत्ता पक्ष के डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने प्रस्ताव रखा था जिस पर गुरुवार को पक्ष और विपक्ष के सदस्य बोल रहे थे. अखिलेश यादव ने तंज करने के अंदाज में नेता सदन सीएम योगी आदित्‍यनाथ की ओर देखते हुए कहा कि उनका (राज्यपाल) अभिभाषण ‘कट एंड पेस्ट भाषण’ था, जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है, वह जमीन स्तर पर नहीं हैं.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्यपाल का सिर्फ समय बर्बाद किया, जिन्हें अपना अभिभाषण पढ़ने में एक घंटा एक मिनट लगा. उन्होंने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी लगाया. सपा अध्यक्ष ने भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में किए वादों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के बकाए का 14 दिनों के भीतर भुगतान करने का वादा किया गया था. लेकिन आज ये लोग भुगतान बताते हैं, बकाया नहीं बताते हैं.

गोरखपुर के बहाने सीएम योगी पर कसा तंज

सपा अध्यक्ष ने कहा, “जब मैंने बजट देखा तो मुझे दुख हुआ. जब मैं और आप (सीएम योगी) पहली बार मिले थे. मैंने कहा था कि गोरखपुर का कुछ काम कर लेना नहीं तो 5 साल ऐसे ही निकल जाएंगे और आपका गोरखपुर वैसे का वैसा ही रह जाएगा. जब मैंने बजट देखा तो मुझे दुख हुआ कि नेता सदन (सीएम) अपने गोरखपुर में नाला नहीं बनवा पाए.”

ये भी पढ़ें: UP: जातिगत जनगणना पर घमासान, अखिलेश के नए पोस्टर पर योगी के मंत्री बोले, “इसकी मांग वो कर रहे हैं, जिनकी पार्टी जेब से चलती है”

सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “आप गोरखपुर में कम से कम स्टेडियम ही बनवा देते. लखनऊ में अगर स्टेडियम है तो गोरखपुर में क्यों नहीं हो सकता. कम से कम एक स्टेडियम गोरखपुर में बनवा देते जहां अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराया जाता.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago