देश

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें आपके शहर में कितनी होगी कीमत?

त्योहारी सीजन में एक बार फिर से जनता को महंगाई का झटका लगा है. आज करवाचौथ के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से ज्यादा की वृद्धि की गई है. हालांकि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब 1833 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1731 रुपये थी. वहीं अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में 1750.50 रुपये हो गई है, पहले ये कीमत 1684 रुपये थी. इसके अलावा कोलकाता में सिलेंडर के दाम 1943 रुपये हो गए हैं. चेन्नई की बात करें तो यहां पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा हुआ है. अब सिलेंडर की कीमत 1999.50 रुपये हो गई है.

एक महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत

बता दें कि एक महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि करते हुए 300 रुपये बढ़ा दिए हैं. सरकार ने बीते महीने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी. 1 अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ाए गए थे. अब एक महीने बाद दोबारा इसमें बढ़ोतरी की गई है. ये बढ़ोतरी करीब 103.50 रुपये हुई है.

यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण को लेकर Supreme Court सख्त, दिल्ली- पंजाब समेत 5 राज्यों से 7 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

जनता को महंगाई का झटका

त्योहार का सीजन चल रहा है. ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से अन्य चीजों पर इसका असर पड़ेगा. रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि हर महीने की 1 तारीख को कीमतों में होने वाले बदलाव के तहत दामों में वृद्धि हुई है. रक्षाबंधन से पहले सरकार ने 200 रुपये की कटौती की थी.

अगस्त में सरकार ने कीमतों में की थी कटौती

30 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करते हुए आम जनता को थोड़ी राहत दी थी. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 से बढ़ाकर 400 कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago