मनोरंजन

इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, फिर किया प्रपोज… कुछ इस तरह शुरू हुई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की लव स्टोरी

Aishwarya-Abhishek Love Story:  बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज 50वां बर्थडे मना रही हैं. एक्ट्रेस ने 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने साउथ में फिल्म ‘इरुवर’ से 1997 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस उम्र में भी ऐश्वर्या कई यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. ऐश्वर्या का नाम भी कई स्टार्स के साथ जुड़ा था, लेकिन सलमान खान और विवेक ओबेरॉय संग उनके लव अफेयर के खूब चर्चे हुए थे. इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन को अपना हमसफर बना लिया.

फिल्म सेट पर हुआ प्यार

अभिषेक बच्चन ने एक बार बताया था, ”मैं पहली बार उनसे तब मिला था जब मैं एक प्रोडक्शन बॉय था. मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम मृत्युदाता था, और मैं स्विट्जरलैंड की लोकेशन रेकी के लिए गया था क्योंकि कंपनी को लगा क्योंकि मैं स्विट्जरलैंड में बोर्डिंग स्कूल में पला-बढ़ा हूं. मैं उन्हें अच्छे स्थानों पर ले जा सकूंगा. मैं वहां कुछ दिनों के लिए अकेला था और तभी मेरे बचपन के दोस्त बॉबी देओल अपनी पहली फिल्म ”और प्यार हो गया” की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें पता चला कि मैं वहां हूं तो उन्होंने कहा, ‘अरे, तुम रात के खाने के लिए क्यों नहीं आते?’ और यह पहली बार है जब वे शूटिंग कर रहे थे जब मैं ऐश्वर्या से मिला’

जानें फिर आगे क्या हुआ?

ढाई अक्षर प्रेम के के बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2003 में आई फिल्म कुछ ना कहो में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया. इसके बाद 2006 में उमराव जान में भी दोनों एक साथ दिखाई दिए. यहीं से उनकी दोस्ती परवान चढ़ने लगी थी. जब धूम 2 में एक बार फिर ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ आए तो दोनों के दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगे.

न्यूयॉर्क के बालकनी में अभिषेक ने किया था ऐश्वर्या प्रपोज

फिल्म गुरु के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में ऐश्वर्या को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था. अपनी शादी के बाद अपने पहले इंटरव्यू में अभिषेक ने ओपरा विनफ्रे के साथ अपने प्रस्ताव के पीछे के विचार साझा किए, उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, वह उस होटल में रुकेंगे और बालकनी पर खड़े होंगे और सोचेंगे कि ऐश्वर्या को उनके साथ उनकी विवाहित पत्नी के रूप में रखना अच्छा होगा, इसलिए, वर्षों बाद, उसने उसी बालकनी पर उसे प्रपोज किया, और उसने फौरन स्वीकार कर लिया.

शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बने ऐश्वर्या-अभिषेक

4 जनवरी, 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने सगाई की और 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद दोनों बॉलीवुड के पावर कपल बन गए. हर कोई उनकी मैरिड लाइफ में इंटेरेस्टेड था और दोनों अक्सर कपल गोल्स देते भी दिखाई देते. शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या और अभिषेक पेरेंट्स बने. ऐश्वर्या ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अराध्या रखा. अब कपल की शादी को 16 साल हो चुके हैं और वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago