देश

UP: गाजीपुर से दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन पर हादसे का शिकार, पटरी से उतरे डिब्बे

UP: गाजीपुर सिटी से आनंद विहार जा रही सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज आउटर पर पटरी से उतर गई, जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोई जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है.

रात करीब 9 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर सिटी से आनंद विहार जा रही सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो डिब्बे और इंजन कल मंगलवार रात करीब पौने 9 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए. अचानक हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर रेलवे की टीम पहुंची. जिनके बाद मरम्मत और सुधार का काम चल रहा है.

सूत्रों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन को हरी झंडी मिलने के बाद वह रवाना ही हुई थी. इस दौरान अचानक से डिब्बों के कुछ पहिए पटरी से उतर गए.

सभी यात्री सुरक्षित- पीआरओ, एनसीआर

प्रयागराज आउटर पर पटरी से उतर जाने पर अमित मालवीय (पीआरओ, एनसीआर) ने कहा, “सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज से लगभग रात 8:45 बजे चली और इसके इंजन के चार पहिए और उसके पीछे जनरेटर के चार पहिए पटरी से उतरी गई. तत्काल कार्यवाही की गई. सभी यात्री सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है. उन डब्बों को काटकर वापस प्लेटफॉर्म पर भेज कर रवाना किया जा रहा है. इस दौरान ट्रैफिक भी बाधित नहीं हुई है.”

आंध्र प्रदेश में भी हुई थी रेल दुर्घटना

हाल ही में रविवार को ही आंध्र प्रदेश में भी एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई थी. जिसमें एक कई लोगों की मौत हो गई थी, वहीं दर्जनों घायल भी हुए थे. आंध्र प्रदेश में हुई यह घटना विजयनगरम जिले में रविवार शाम करीब 7 बजे कंटाकपल्ले और अलमांडा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई थी. विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (08504) और विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर एक्सप्रेस (08532) की टक्कर में कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

12 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

28 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

55 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago