Bharat Express DD Free Dish

Iran crisis

देश में महंगाई का दौर जारी है. 7 जून से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये हो गई है. ईरान संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते पिछले तीन महीनों में ये दूसरी बढ़ोतरी है.

Iran protests: ईरान में बिगड़े हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कड़ी एडवाइजरी जारी की.

ईरान में 100 से ज्यादा शहरों में भड़की बगावत, निशाने पर सेना ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेजी से हिंसक होते जा रहे हैं। राजधानी तेहरान समेत देश के लगभग सभी हिस्सों में हालात बेकाबू बताए जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों, पुलिस चौकियों और सुरक्षा बलों को सीधे निशाना बनाया जा रहा है। कई इलाकों से सैनिकों और पुलिसकर्मियों पर भीड़ द्वारा हमले और मॉब लिंचिंग की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने हालात की गंभीरता को और उजागर कर दिया है।

ईरान में जारी आर्थिक संकट और रियाल की गिरती कीमत के बीच बढ़ते प्रदर्शनों ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है. इसी को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है.