होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Ben Stokes
Ben Stokes wins Test Player of the Year: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद अपनी प्रभावशाली उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. स्टोक्स ने सबसे लंबे प्रारूप में टीम के कप्तान के रूप में जो रूट की जगह ली और अपनी भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सफलता में इंग्लैंड की मदद करना. इससे दो दिन पहले उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022 का कप्तान चुना गया था.
बेन स्टोक्स के नाम खास रिकॉर्ड
स्टोक्स इस पुरस्कार को जीतने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. एलिस्टेयर कुक (2011) और जो रुट (2021) ने इससे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी. स्टोक्स ने इस पुरस्कार के लिए मुकाबले में हमवतन जानी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा को पीछे छोड़ा. इन सभी ने आईसीसी टेस्ट एकादश 2022 में जगह बनायी थी.
ये भी पढ़ें: ‘Sholay 2 coming soon’: जय-वीरू की नई जोड़ी, बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने के लिए तैयार हैं माही!
स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ 2022 में इंग्लैंड की किस्मत को बदल डाला. उनके कप्तान बनने से पहले इंग्लैंड पिछली चार सीरीज में हार गया था और पिछले 17 टेस्टों में से से एक ही जीत पाया था.
स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने घर पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीती, भारत को बमिर्ंघम में एकमात्र टेस्ट में हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कराई और पाकिस्तान को दिसम्बर में उसी की जमीन पर 3-0 से रौंद दिया.
स्टोक्स का न केवल कप्तानी में बल्कि बल्ले और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन रहा. उन्होंने दो शतकों और चार अर्धशतकों के सहारे 870 रन बनाये और 31.19 के औसत से 26 विकेट लिए। उन्होंने साल भर 26 छक्के लगाए और 100 चौकों से थोड़ा पीछे रहे.
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…