देश

दिल्ली के बाद लखनऊ और जयपुर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. राजस्थान की राजधानी जयपुर के स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली है. सोमवार को बच्चे स्कूल पहुंचे थे और कुछ देर बाद ही स्कूल प्रशासन ने परिजनों को फोनकर स्कूल आने और बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा.

हाल ही में दिल्ली और एनसीआर के कुछ स्कूलों को भी बम से उड़ाने के लिए धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. हालांकि इस सूचना के बाद लखनऊ और जयपुर की पुलिस अलर्ट हो गई है.

लखनऊ में पहले विबग्योर स्कूल और फिर इसके बाद एलपीएस की पीजीआई ब्रांच, सेंट मेरी स्कूल कोठौत शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम भी स्कूलों में पहुंची और स्कूलों को खाली कराया गया. इसी के साथ ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल से घर ले जाने की सूचना दी तो माता-पिता घबराए हुए स्कूल पहुंचे. फिलहाल धमकी भरा मेल मिलने के बाद से ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और छानबीन जारी है.

ये भी पढ़ें-MP News: आर्मी ट्रक का फटा टायर, अनियंत्रित होकर भिड़ा यात्री बस से; दो जवान व तीन अन्य लोगों की मौत, कई घायल

जयपुर के चार स्कूलों को मिली धमकी

सोमवार को लखनऊ के साथ ही जयपुर के कम से कम 4 स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद बम रोधी दस्ते के साथ पुलिस दल ने स्कूलों में छानबीन की है. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि चार से पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago