पूजा के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
Lucknow: भगवान हनुमान जी के पूजन के लिए जेष्ठ के पवित्र महीने में सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के द्वारा शनिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिंब सेंटर–आरएलसी विंग में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे पीएमआर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता और गठिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला धाकड़ और मुख्य अतिथि के रुप में पधारे राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अशोक कुमार के द्वारा किया गया.
बता दें कि सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के द्वारा शहर के लगभग सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में नि: शुल्क स्ट्रेचर-व्हीलचेयर और नि:शुल्क रैन बसेरा एवं ₹10 में भरपेट भोजन जैसी सेवा कार्यों का क्रियान्वयन विगत 4 से 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है. उसी कड़ी में शनिवार के ज्येष्ठ के पावन महीने में विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया था, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पल्मोनरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत एवं रेडियोडायग्नोसिस के विभागाध्यक्ष डॉ. अनित परिहार, डॉ. दुर्गेश द्विवेदी ने भंडारे में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया. सेवा केंद्र के सचिव बलराम श्रीवास्तव के द्वारा ठंडे शरबत का भी वितरण किया गया.
कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश के अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय अखिल भारतीय कार्यकारिणी के राजदत्त पांडेय एवं प्रदेश के पूर्णकालिक देवेश पांडेय आदि उपस्थित रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. सेवा संस्थान के संयोजक ओम प्रकाश पांडे एवं सहसंयोजक आनंद पांडे ने बताया कि निकट भविष्य में नियमित रूप से ऐसा ही एक सेवा कार्य भी यहां पर प्रारंभ किया जायेगा. आज के इस भंडारे में डॉ0 सुनीत मिश्र, मेदांता के डॉ0 विवेक गुप्ता,हमारा परिवार के प्रांत संयोजक राघवेंद्र मिश्र,सतीश दीक्षित,शिक्षक सतीश कुमार,आस्था पांडे निशी पांडेय फरहा, प्रियांशु, सक्षम,उमेश उपाध्याय,सेवा भारती के सुधीर अग्रवाल,मनीष, धीरेंद्र, शीतला आदि अनेक चिकित्सक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…