गोमती नदी से कचरा निकालते लोग
Lucknow: स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के गोमती नदी सफ़ाई अभियान के तहत नदी की तलहटी से लगभग 10 कुंतल जलकुंभी कचरा हवन-पूजन सामग्री, सैकड़ों की संख्या में देवी देवताओं की मूर्तियों को निकालकर सरकार से गोमती नदी में मिलने वाले नालों को बंद कराने की मांग की.
बता दें कि गोमती नदी सफाई अभियान के 259वें साप्ताहिक रविवार को स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना प्रातः 5: 30 बजे हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर पहुंच कर गोमती नदी सफाई अभियान की शुरुआत की. पर्यावरण सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने आज गोमती नदी की तलहटी व गोमती नदी तट पर लगभग 2 घंटे तक कड़ी मेहनत के बाद कुंतलों कचरा सड़े गले कपड़े, पॉलथीन, हवन सामग्री,फूल-माला इत्यादि और देवी-देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां निकाली.
दुर्गंध व करोड़ों मच्छरों के बीच संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में प्रीति जैन, निशा सरिता, शांती कश्यप विष्णु तिवारी रमेश जोशी, राजेश जोशी, महेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, रिंकू सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक जोशी, आनन्द वर्मा, रामकुमार इत्यादि ने गोमती नदी में बढ़ रहे प्रदूषण पर घोर चिंता व्यक्त की. लगभग 3 दर्जन स्वयं सेवकों ने गोमती नदी सफाई के बाद आदि गंगा गोमती मां की विधिवत प्रातः मंगला आरती की तथा राष्ट्र गान के साथ आज का गोमती नदी सफाई अभियान संपन्न किया.
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…
₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: नवरात्रि के चौथे दिन कुंभ राशि वालों के लिए करियर,…
नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में अमित शाह ने आतंकवाद…
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर चौक इलाके…
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की जड़ें सिर्फ मौजूदा राजनीति में नहीं, बल्कि डुरंड…