देश

Lucknow: PAC इंस्पेक्टर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने किया साले को गिरफ्तार, पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों हुए पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर के साले को गिरफ्तार किया है. मामले में पूछताछ के लिए मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है. इस मामले में पुलिस खुलासा करते हुए बताया है कि, हत्याकांड में मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी और उसका साला दोनों शामिल थे. हत्यारे की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि, मृतक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या के मामले में उनके साले और पत्नी भावना को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने ये भी बताया कि, हत्या में इस्तेमाल तमंचा और नहर में फेंकी गई पिस्टल भी पुलिस टीम ने बरामद कर ली है. घटना की रात के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है और बताया है कि, जांच में पता चला है कि साले ने ही तमंचे और पिस्टल दोनों से ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागी थीं. वहीं इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं और इससे भी साक्ष्य एकत्र किए हैं.

इस सम्बंध में एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जांच टीम को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक मिला. उसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसी के साथ ही चालक को संदिग्ध साले की फुटेज भी दिखाई गई तो उसने पहचान कर ली. इसी के बाद पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड मामले की वजह जानने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है और मृतक की पत्नी व साले से इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: हलाल मामले पर ट्रस्ट की सफाई, कहा, “इससे देश को होगा फायदा…इस्तेमाल के लिए स्वतंत्र हैं ग्राहक

बता दें कि दीपावली की देर रात तकरीबन दो बजे कृष्णानगर के मानसनगर में घर के बाहर ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दीपावली की रात इंस्पेक्टर अपनी बेटी और पत्नी के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर डिनर के लिए गए थे. वह जब वापस घर लौटे और घर का मेन गेट खोल ही रहे थे, कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

10 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

17 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

24 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

41 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago