देश

Lucknow Building Collapse: मलबे से निकाला गया एक और महिला का शव, Alaya Apartment गिरने से मरने वालों की संख्या तीन हुई

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत एक पल में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी. इस हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत हो गई थी. वहीं इसके मलबे से तीसरा शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है.

इमारत ढहने की घटना में बचाव अभियान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के साथ 42 वर्षीय एक महिला के शव को निकालने के साथ समाप्त हो गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, राजेश श्रीवास्तव ने शव की पहचान उन्नाव की शबाना खातून के रूप में की. परिजनों से पता चला कि महिला फ्लैट नंबर 201 की रहने वाली है. लखनऊ पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर ने कहा कि तीसरे शव की बरामदगी के साथ ही मलबे में दबे अंतिम व्यक्ति का पता लगा लिया गया है. उन्होंने कहा, “मलबा हटाया जाना जारी रहेगा. पांच मंजिला इमारत के अंदर 17 लोग थे, जब यह गिरा तो उसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया.”

सपा नेता की मां और पत्नी की मौत

बुधवार की सुबह बचाव दल ने 35 वर्षीय उजमा हैदर और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर को जिंदा बाहर निकाला, लेकिन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अब्बास हैदर ने इस हादसे के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पुलिस शवों को भी नहीं ले जाने दे रही थी.

बुधवार सुबह ही मंडलायुक्त रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि हजरतगंज के वजीरगंज हसन रोड पर बने अलाया अपार्टमेंट के गिरने पर उसके भवन मालिक मोहम्मद तारीफ, नवाज़िश शाहिद तथा साथ ही उस अपार्टमेंट के बनाए गए बिल्डर्स यजदान पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाए.

ये भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: सपा नेता शाहिद मंजूर के बेटे समेत तीन के खिलाफ FIR, स्थानीय लोगों ने बताया क्यों गिरी इमारत

तीन के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मो. तारिक पुत्र मो. आरिफ, नवाजिश शाहिद पुत्र शाहिद मंजूर और फाहद याजदानी पुत्र गुलाम याजदानी पर दंडनीय धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इन्होंने संयुक्त रूप से इस इमारत में कुल 13 फ्लैट बनवाए थे और लोगों को बेचा था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

4 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

7 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

35 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

53 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago