देश

Lucknow News: धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर फहद याजदानी सहित 5 पर दर्ज हुई FIR, कोर्ट के आदेश के बाद हुआ एक्शन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विवादित बिल्डर फहद याजदानी एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में याजदानी के साथ ही पांच पर एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद से याजदानी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. याजदानी के खिलाफ महानगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. ये केस जानकीपुरम के एकता पार्क निवासी सुमित गोयल ने दर्ज कराया है.

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के महानगर थाने में विवादित बिल्डर फहद याजदानी सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकीपुरम के एकता पार्क निवासी सुमित गोयल ने ये केस दर्ज कराया है. इस मामले में सुमित गोयल ने मीडिया को जानकारी दी है कि 18 मई 2022 में याजदान बिल्डर के जरिए महानगर में 60.48 लाख रुपये का फ्लैट बुक किया था. उन्होंने फहद याजदानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब फ्लैट को लेकर उन्होंने सारा भुगतान कर दिया तो पता चला कि बिल्डर का अपार्टमेंट अवैध है. दूसरी ओर बिल्डर ने सुमित के नाम बुक फ्लैट किसी और को बेच दिया और जब उन्होंने उससे रुपए लौटाने की बात कही तो उसने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया. सुमित ने आगे बताया कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस पर शनिवार को कोर्ट ने महानगर थाने को याजदान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक फहद याजदानी, सायम याजदानी, अलीम चौधरी, शराफत अली और करुणेश कुमार शुक्ल के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया और इसके बाद महानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. सुमित ने कहा कि उनकी रकम वापस चाहिए और इस मामले में जो उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, उसके लिए उन्हें न्याय चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ballia Accident: सवारियों से भरी टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बता दें कि ये ऐसा पहली बार नहीं है जब बिल्डर फहज याजदानी का नाम विवादों से जुड़ा है. इससे पहले अलाया अपार्टमेंट ढहने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था. इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी. घटना के बाद ही वह फरार हो गया था, लेकिन हजरतगंज पुलिस ने फहद याजदानी को नैनीताल के भुवाली से सितम्बर में गिरफ्तार कर लिया था. फहद के खिलाफ अलग-अलग मामलो में महानगर, हजरतगंज, आलमबाग व वजीरगंज थाने में मुकदमें दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

35 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago