देश

अमरनाथ यात्रा में अब नहीं लगेंगे 3 दिन, मात्र 8 घंटे की दूरी तय कर भक्त करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnaath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अमरनाथ गुफा तक सड़क बनाने का जो प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने शुरू करवाया था उस पर दिनरात काफी तेजी से काम चल रहा है. उम्मीद है कि यह जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगी और बाबा बर्फानी के भक्त सुविधाजनक तरीके से बाबा के दर्शनों हेतु पहुंच सकेंगे. बता दें कि अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के काफी नजदीक तक सड़क बनाने का काम कर रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही अमरनाथ के यात्रियों के लिए इस पर ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा.

5300 करोड़ की परियोजना

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ गुफा तक ट्रैक बनाने की इस परियोजना की लागत 5300 करोड़ रुपये बताई जा रही है. परियोजना के पूरा होते ही तीन दिनों तक चलने वाली बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए यह यात्रा मात्र 8-9 घंटे में पूरी हो सकेगी. वहीं पर्वतमाला परियोजना के तहत बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 750 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की भी योजना है. बीआरओ के ट्रक और छोटे वाहन पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं.

बालटाल से बाबा बर्फानी की गुफा तक 9 कि.मी. लंबा रोपवे

इस अहम परियोजना के तहत बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 750 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की भी तैयारी है. वहीं पहलगाम और बालटाल के दोनों किनारों पर पवित्र गुफा तक मार्गों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Lucknow News: धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर फहद याजदानी सहित 5 पर दर्ज हुई FIR, कोर्ट के आदेश के बाद हुआ एक्शन

शेषनाग और पंचतरणी के बीच 10.8 किमी लंबी सुरंग

चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा तक के मार्ग पर शेषनाग और पंचतरणी के बीच 10.8 कि.मी. लंबी सुरंग बनाए जाने की भी योजना है. जिससे तीर्थ यात्री खराब मौसम में सुरक्षित रुप से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें. पंचतरणी से पवित्र गुफा तक भी पक्की और चौड़ी सड़क बनाई जा रही है. वहीं बालाल रूट सेक्शन पर भी तेजी से काम चल रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: सोमवार को बन रहा ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…

38 minutes ago

सोमवार को ध्रुव और मालव्य योग का दुर्लभ संगम, मिलेगा बंपर धन; जानिए मेष लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…

55 minutes ago

आज का मेष राशिफल: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम में रखें सावधानी; प्रेम जीवन में मिलेगा साथ

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: दोस्तों के साथ बनेगा घूमने का प्लान, खर्च बढ़ने के संकेत

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…

1 hour ago