देश

Lucknow: देश में सर्वश्रेष्ठ रहा CMS का ISC-ICSE बोर्ड रिजल्ट, छात्र अर्यान तारिक ने किया ऑल इण्डिया टॉप, छात्रा अनुकृति दिनेश राय और श्रेष्ठ मेहरोत्रा रहीं दूसरे नम्बर पर

Lucknow: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार को आईएससी (ISC) एवं आईसीएसई (ICSE) बोर्ड परीक्षा का परिणाम-2023 घोषित कर दिया है, जिसमें सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) लखनऊ के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है.

आईएससी (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा की नेशनल मेरिट लिस्ट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सीएमएस के 8 छात्रों ने कब्जा जमाया है, जिसमें सीएमएस राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर ऑल इण्डिया टॉपर बने हैं, जबकि 99.50 प्रतिशत नंबर के साथ सीएमएस के 3 छात्रों, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित की है. इसी प्रकार सीएमएस के 4 छात्रों ने 99.25 प्रतिशत नंबर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित की है, जिनमें सीएमएस गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव एवं सीएमएस कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सीएमएस महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में भाजपा तो जीत गई, लेकिन इन नतीजों ने उड़ाई कई मंत्रियों की नींद

15 छात्रों ने नेशनल की मेरिट में जमाया कब्जा

आईसीएसई (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सीएमएस के 15 छात्रों ने नेशनल मेरिट लिस्ट के द्वितीय व तृतीय स्थानों पर कब्जा जमाया है. 99.60 प्रतिशत नंबर के साथ सीएमएस गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुकृति दिनेश राय एवं सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेष्ठ मेहरोत्रा ने द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित की है, जबकि 99.40 प्रतिशत नंबर के साथ सीएमएस के 13 छात्रों ने तृतीय नेशनल रैंक अर्जित की है, जिनमें गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के अक्षत यादव एवं हशीर शेख, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के सोहम त्रिपाठी व शिवांग कुमार शुक्ला, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की नित्या मिश्रा, चौक कैम्पस के मोहम्मद सायम सुल्तान एवं सुकृति त्रिपाठी, महानगर कैम्पस के अशीष शुक्ला, रितिज पाठक, रितिशा पाठक, सार्थ तिवारी, सकीना हसन एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र निखिल सक्सेना शामिल हैं.

टूट गया पिछला रिकॉर्ड

सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सीएमएस के सर्वाधिक 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा है. उन्होंने आगे बताया कि आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा-2023 में सीएमएस से कुल 6650 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 63 प्रतिशत अर्थात 4169 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं. 364 छात्रों अर्थात 5.5 प्रतिशत छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1806 छात्रों अर्थात 27 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं.

15 मई को होगा सफल विद्यार्थियों का सम्मान

बता दें कि आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि आईएएस अधाकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उ.प्र. कल 15 मई, सोमवार को अपरान्हः 11.30 बजे सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘सम्मान समारोह’ में पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे.

इससे पहले, बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सीएमएस के टॉपर छात्र ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे. ‘विक्ट्री मार्च’ कल 15 मई 2023, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

28 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

49 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago