मेघालय उपचुनाव
Meghalaya By-Election: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियांग विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं का खासा दबदबा देखने को मिला. 10 मई को हुए मतदान में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. यह उपचुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आर खारकोंगोर की निगरानी में संपन्न हुआ.
मतदान को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. भारी भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ी. विशेष रूप से युवा और बुजुर्गों की लंबी लाइनें देखी गईं. गौरतलब है कि इस उपचुनाव में 18 से अधिक उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया है.
महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक
इस बीच महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले भारी संख्या में घर से निकलीं. महिलाओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ट्विटर पर इस उपलब्धि के बारे में पोस्ट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सोहियोंग में, महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, यहां बड़ी संख्या में वोट डालते देखा गया है.
इसे भी पढ़ें: Lucknow: नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का भाजपा लखनऊ महानगर ने किया स्वागत अभिनंदन
इसके अलावा इस दौरान “वोट दें, एक पेड़ लगाएं” पहल को भी बढ़ाया गया. मतदान के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के लिए भी जागरूक किया गया. गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा में एसटी के लिए कुल 60 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें सोहियोंग भी एक सीट आरक्षित है.
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…