Lucknow-Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश को आज विकास की रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. करीब 63 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन वाले एक्सप्रेस वे की गिनती यूपी के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में हो रही है.
3600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर का सफर काफी आसान हो जाएगा. इस समय दोनों शहरों के बीच ट्रैवेल करने में जाम की वजह से कई बार डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं. लेकिन अब एक्सप्रेस वे बन जाने से यह दूरी करीब 30 से 35 मिनट में पूरी होने की उम्मीद है.
इस एक्सप्रेस वे की डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. इसका मतलब हुआ कि इस सड़क की मदद से यात्री ना सिर्फ कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर पायेंगे, बल्कि यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक भी रहेगी. खास बात यह है कि यह प्रदेश का पहला इंटर सिटी एक्सप्रेस वे माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के दो बड़े शहर कानपुर और लखनऊ के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी होगी.
लखनऊ और कानपुर के अलावा इस परियोजना का फायदा उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के लोगों को भी मिलेगा. व्यापार, नौकरी, पढ़ाई-लिखाई के लिए रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए यह एक्सप्रेस वे बड़ी राहत साबित हो सकता है.
प्रोजेक्ट की एक और बड़ी खासियत इसका करीब 30 फीसदी एलिवेटेड कॉरिडोर है. इससे शहरों के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और गाड़ियों की आवाजाही बिना रुकावट के हो सकेगी. इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर करीब 15 मिनट के भीतर मदद पहुंचाई जा सके.
यह रूट आगे चलकर तीन बड़े एक्सप्रेस वे के महाजंक्शन के रूप में भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी.
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे यूपी की तेज विकासगाथा है. जो प्रदेश के चारों कोनों से आ रहे एक्सप्रेस वे को राजधानी से जोड़ने का काम करेगा. उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा. इससे ना सिर्फ विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि प्रदेश के सर्विस सेक्टर को भी मजबूत करेगा.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन वाले आदेश पर लगी रोक, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…