Rahul Gandhi
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पिछले करीब 20 दिनों से सार्वजनिक गतिविधियों में दिखाई नहीं दिए हैं. इस दौरान न तो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी कार्यक्रम की नई तस्वीर या वीडियो साझा की गई और न ही उनकी ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने आया. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा कि आखिर राहुल गांधी इस समय कहां हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी लंबे समय से भारत से बाहर हैं और उनके मौजूदा ठिकाने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. मालवीय ने यह भी सवाल उठाया कि राहुल गांधी किस देश में हैं, किसके साथ समय बिता रहे हैं और उनकी विदेश यात्रा का उद्देश्य क्या है.
राहुल गांधी की अनुपस्थिति का असर कांग्रेस के चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर भी देखने को मिला है. पार्टी नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में आंदोलन चला रही है. इसी अभियान के तहत राहुल गांधी का छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित था.
बिहार की राजधानी पटना में 15 जुलाई को होने वाला यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है. अब इसकी जगह 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे केवल राहुल गांधी की अनुपलब्धता ही नहीं, बल्कि बिहार कांग्रेस के भीतर चल रही संगठनात्मक खींचतान भी एक बड़ी वजह रही.
सूत्रों के अनुसार, 10 जुलाई को प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम भी तय समय पर नहीं हो सका. हालांकि पार्टी की ओर से इन बदलावों पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संगठन के भीतर यह माना जा रहा है कि राहुल गांधी की उपलब्धता और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रमों में बदलाव किया गया.
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू कसाब जिंदा पकड़ा गया…’ 26/11 हमले को लेकर पूर्व IAS ने खोली कांग्रेस की पोल, हिला दी देश की सियासत
राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं. हालांकि कांग्रेस ने अभी तक उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है. न ही राहुल गांधी ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में कोई जानकारी साझा की है. इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अटकलें लगातार तेज हो रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक, पहले उनके जल्द लौटने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वापसी की तारीख आगे बढ़ने की चर्चा भी सामने आई. इसी कारण पार्टी के कुछ तय कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…