Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जाम के झंझट से हमेशा के लिए आजादी; गडकरी और सीएम योगी करने जा रहे हैं ये बड़ा धमाका

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर के बीच प्रदेश के पहले इंटर-सीटी 6-लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो गया है. ₹3600 करोड़ की लागत से बने इस 63 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर डेढ़ घंटे से घटकर मात्र 30 से 35 मिनट रह जाएगा. 120 किमी/घंटा की रफ्तार और 30% एलिवेटेड कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट से व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी.

Lucknow-Kanpur Expressway

Lucknow-Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश को आज विकास की रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. करीब 63 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन वाले एक्सप्रेस वे की गिनती यूपी के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में हो रही है.

3600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर का सफर काफी आसान हो जाएगा. इस समय दोनों शहरों के बीच ट्रैवेल करने में जाम की वजह से कई बार डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं. लेकिन अब एक्सप्रेस वे बन जाने से यह दूरी करीब 30 से 35 मिनट में पूरी होने की उम्मीद है.

स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी

इस एक्सप्रेस वे की डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. इसका मतलब हुआ कि इस सड़क की मदद से यात्री ना सिर्फ कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर पायेंगे, बल्कि यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक भी रहेगी. खास बात यह है कि यह प्रदेश का पहला इंटर सिटी एक्सप्रेस वे माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के दो बड़े शहर कानपुर और लखनऊ के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी होगी.

लखनऊ और कानपुर के अलावा इस परियोजना का फायदा उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के लोगों को भी मिलेगा. व्यापार, नौकरी, पढ़ाई-लिखाई के लिए रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए यह एक्सप्रेस वे बड़ी राहत साबित हो सकता है.

करीब 30 फीसदी एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रोजेक्ट की एक और बड़ी खासियत इसका करीब 30 फीसदी एलिवेटेड कॉरिडोर है. इससे शहरों के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होगा और गाड़ियों की आवाजाही बिना रुकावट के हो सकेगी. इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर करीब 15 मिनट के भीतर मदद पहुंचाई जा सके.

यह रूट आगे चलकर तीन बड़े एक्सप्रेस वे के महाजंक्शन के रूप में भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी.

उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के लिए खुलेगा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे यूपी की तेज विकासगाथा है. जो प्रदेश के चारों कोनों से आ रहे एक्सप्रेस वे को राजधानी से जोड़ने का काम करेगा. उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा. इससे ना सिर्फ विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि प्रदेश के सर्विस सेक्टर को भी मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें:  तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन वाले आदेश पर लगी रोक, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026